फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : केंद्रीय मंत्री ने नीतीश सरकार के मंत्री को दी नसीहत, क्यों नाराज हुए जीतन राम मांझी

Sat, 31 Aug 2024 03:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: मुख्यमंत्री के मंत्री अशोक चौधरी के भूमिहार जाति पर दिए गये बयान ने न सिर्फ पार्टी के अंदर बल्कि बाहर के माहौल को भी गर्म कर दिया है। जदयू नेता ने चौधरी' को प्रभावहीन बताया है, वहीं केन्द्रीय मंत्री ने उन्हें ऐसे बयान न देने की सलाह भी दी है। 
विज्ञापन
अशोक चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ा महाभारत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोक चौधरी के भूमिहार जाति पर दिए गये बयान पर सियासत गर्म हो गई है। मंत्री अशोक चौधरी का न सिर्फ जनता दल यूनाइटेड के अंदर विरोध होने लगा है बल्कि जनता दल यूनाइटेड के सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)  'हम' के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भी उनके इस बयान पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने अशोक चौधरी को नसीहत देते हुए कहा कि 'किसी जाति विशेष पर बोलने से पहले सोच-समझ लें, फिर कुछ बोलें। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी के बयान का समर्थन नहीं किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अशोक चौधरी को कहा कि राजनीति में जाति पर बोलने से परहेज करें।

विज्ञापन


अशोक चौधरी का पार्टी के अंदर ही हो रहा विरोध 
जनता दल यूनाइटेड के मुख्या प्रवक्ता नीरज कुमार ने अशोक चौधरी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी के द्वारा दिया गया बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। नीराज कुमार ने कहा कि अशोक चौधरी के पार्टी के निर्माण में कोई भूमिका नहीं है। लोगों में उनका कितना प्रभाव है इसको इस बात से समझा जा सकता है कि वह लोक सभा चुनाव में कटिहार संसदीय क्षेत्र के प्रभारी थे, लेकिन चुनाव प्रचार में कब कब शामिल हुए यह वहां के लोग बखूबी बता सकते हैं। दूसरी बात यह कि कटिहार में आपके संसदीय प्रभारी होने के बाद भी पार्टी वहां से हार गई। नीरज कुमार ने कहा कि कोई किसी को टिकट नहीं दिला सकता है, किसको टिकट देना है और किसको टिकट नहीं देना है यह अशोक चौधरी नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तय करते हैं। ऐसे में अशोक चौधरी अनर्गल बयान न दें। नीरज कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि मगध में उपचुनाव होने हैं और अगर कोई यह चाहे कि उस चुनाव को प्रभावित कर दें तो हम ऐसा होने नहीं देंगे।  उन्होंने कहा कि मगध के लोगो का भरोसा नीतीश कुमार पर है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी को स्पष्ट रूप से कह दिया कि अशोक चौधरी ने पार्टी और नीतीश कुमार के नीति के विपरीत बयान दिया है और जो भी नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीतियों के खिलाफ काम करेगा, मैं उसका पुरजोर विरोध करुंगा।

अशोक चौधरी ने भूमिहार जाती पर दिया था विवादित बयान 
दरअसल शुक्रवार को जहानाबाद में जनता दल यूनाइटेड के एक कार्यक्रम में पहुंचे जनता दल यूनाइटेड दल के मंत्री अशोक चौधरी ने भूमिहार जाति पर आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता एवं नेता लोग लोकसभा चुनाव में सही ढंग से अपनी भूमिका निभाते तो निश्चित रूप से जदयू प्रत्याशी की जीत होती। भूमिहार समाज को जब टिकट दिया जाता है तो समाज एकजुट होकर वोटिंग करते हैं लेकिन यही जब टिकट दूसरे कास्ट अति पिछड़ा को दिया जाता है तो वोट देने में यह समाज आना कानी करता है। यह चलने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें