फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जदयू नेता को चचेरे भाई ने मारी गोली, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई घटना

Thu, 30 Jan 2025 12:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : बिहार में जदयू के नेता को उनके चचेरे भाई ने ही गोली मार दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल जदयू नेता को तत्काल अनुमंडल अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार में जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार को उनके चचेरे भाई ने ही गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जदयू नेता को तत्काल मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के  मेदिनीपुर की है। जहां मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग की घटना हुई।घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल जेडीयू नेता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में घायल प्रकाश मेवार ने बताया कि वह मां काली की मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी मेरा चचेरा भाई मृत्युंजय मेवार वहां पहुंचा और उनके साथ बहस करने लगा। धीरे धीरे बात बढती चली गई और फिर उसने बहस के दौरान मुझ पर गोली चला दी। गोली पेट में लगी है। आरोपी मृत्युंजय मेवार गोली मारकर वहां से फरार हो गया। जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार ने पुलिस से आरोपी मृत्युंजय मेवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

घायल प्रकाश मेवाड़ का कहना है कि उन लोगों के बीच जमीन विवाद चल रहा है। यह विवाद बहुत दिनों से चल रहा था। आज मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर आपस में विवाद करते हुए पहले हवाई फायरिंग किया। फिर उन पर गोली चला दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रकाश मेवार ने बताया कि आरोपी के पास लाइसेंसी बंदूक भी है, जिससे इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आरोपी ने पहली गोली हवा में चलाई। दूसरी गोली जदयू नेता के पेट में मारी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उनको मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें