नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनुपेश नारायण ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए घटना स्थल का जांच किया गया। जहां से एक खोखा बरामद किया गया है। पिता के द्वारा कुछ लोगों का नाम दिया गया है।
बिहार के खगड़िया जिले में बीते 17 अगस्त को शहर के बीचो-बीच मथुरापुर केबिन ढाला के पास देर शाम शहर के एक मशहूर व्यवसाई को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। जिसे अपराधियों ने कुल नौ गलियां मारी थी। हालांकि सूचना मिलते ही खगड़िया पुलिस दे द्वारा घायल अवस्था में व्यवसाई को सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां से उसे बेहतर इलाज की लिए पटना के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन दो दिन जिंदगी और मौत की जद्दोजहद में उसकी हार हो गई।
विज्ञापन
इधर, इस मामले में मृत व्यवसाई के पिता के लिखित आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिसमे नगर थाना क्षेत्र निवासी जदयू नेता सह पूर्व मुखिया अशोक सिंह (पूर्व प्रदेश महासचिव, जदयू), उनका बेटा दीपक प्रकाश उर्फ टुकटुक और प्रीतम झा उर्फ विक्रम झा के अलावे विक्रम साह सहित तीन अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। आवेदन मृतक के पिता अधिवक्ता प्रेम प्रेम कुमार की तरफ से दी गई है। जिसमे जदयू नेता अशोक सिंह को हत्या का मुख्य साजिश्रकर्ता कहा गया है।
75 लाख रूपये की लेनदेन में की गई हत्या
इस संबंध में मृतक व्यवसाई के पिता की माने तो उनके पुत्र की हत्या जमीन कारोबार के कारण हुई है। पिता की माने तो उनका पुत्र ओर जदयू नेता का पुत्र साथ में जमीन खरीद फरोख्त कर काम करता था। इसी बात को लेकर मृतक से बकाया 75 रुपया मांगने को लेकर नेता पुत्र नाराज था। बताया जा रहा है कि इस मामले में कई बार दोनो पक्षों में बहस भी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस जमीन के कारोबार में दोनो के साथ खगड़िया बाजार, मथुरापुर, बछौता, भादस के कारोबारी भी शामिल थे।
पांच वर्षों में जदयू पुत्र ने जुटाई है अचूक संपत्ति
बताया जा रहा है कि जमीन के अलावा कई प्रतिबंधित चीजों की खरीद फरोख्त कर जदयू पुत्र दीपक प्रकाश और उसके पिता ने कई बेनामी संपत्ति अर्जित कर ली है। जो करोड़ों में कहा जा रहा है। वहीं पिता के जदयू पार्टी में होने के कारण मुख्यमंत्री के साथ उनके फोटो बराबर सोशल मीडिया पर वायरल होने का फायदा भी अपने अवैध कारोबार के लिए करता है। वहीं मामले में नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनुपेश नारायण ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए घटना स्थल का जांच किया गया। जहां से एक खोखा बरामद किया गया है। पिता के द्वारा कुछ लोगों का नाम दिया गया है। जल्द गिरफ्तारी होगी।