फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुलतानगंज रेलवे बस स्टेशन में JCB ने ध्वस्त की सैकड़ों दुकानें, अमृत भारत योजना के तहत होगा सौंदर्यीकरण

Tue, 09 May 2023 04:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: मालदा डीवीजन के डीआरएम के निर्देश पर सभी अवैध तरीके से बनी दुकानों को बुलडोजर के माध्यम से हटाया गया है। ताकि अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन परिसर और इसके आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण हो सके। इस दौरान रेलवे विभाग के सभी अधिकारी, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी और तमाम दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
दुकानें तोड़ती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर में सुलतानगंज के रेलवे स्टेशन से सटी जमीन पर बरसों से प्राइवेट बस स्टैंड चल रहा था। जहां तकरीबन एक सौ से अधिक दुकानदार अवैध तरीके से दुकान बनाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण होना है। इसे लेकर मंगलवार को सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास के क्षेत्रों में अवैध बनी दुकानों पर रेल प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। हालांकि इस कार्रवाई से यहां बरसों से दुकान चला रहे दुकानदार काफी मायूस हैं। लेकिन रेलवे के सौंदर्यीकरण में यह क्षेत्र आ रहा था, इसलिए अतिक्रमण को हटाया गया है। अतिक्रमण हटाने में अतिक्रमण कारी दस्ते को काफी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर सभी दुकानें वहां से हट पाईं।

विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान सुलतानगंज रेलवे स्टेशन के प्राइवेट बस स्टैंड में रेलवे विभाग के कई अधिकारी, आरपीएफ जवान, जीआरपी जवान और पुलिस बल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही स्टेशन मास्टर दीपक कुमार, मजिस्ट्रेट, प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, अंचलाधिकारी रवि कुमार और थानाध्यक्ष प्रिय रंजन की निगरानी में रेल प्रशासन ने प्राइवेट बस स्टैंड में सैकड़ों दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

सुलतानगंज रेलवे प्राइवेट बस स्टैंड में कई सालों से रेल विभाग की ओर से डाक के जरिए यह बस स्टैंड चलाया जाता था। हालांकि उस जगह पर सैकड़ों दुकानें होने से यात्रियों को काफी सुविधा होती थी। लेकिन इस क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए रेलवे को जगह चाहिए, जिसे लेकर आज यह कदम उठाया गया है। अब रेलवे की ओर से भारत सरकार के निर्देश पर भारत अमृत योजना के अंतर्गत मालदा डीवीजन के द्वारा सुलतानगंज स्टेशन परिसर सहित अन्य जगहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


मालदा डीवीजन के डीआरएम के निर्देश पर सभी अवैध तरीके से बनी दुकानों को बुलडोजर के माध्यम से हटाया गया है। ताकि अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन परिसर और इसके आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण हो सके। इस दौरान रेलवे विभाग के सभी अधिकारी, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी और तमाम दुकानदार मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें