फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में महिला पहलवानों के समर्थन में AISF का प्रदर्शन, ब्रजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 09 May 2023 03:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि जिस ढंग से महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। वह पूरी तरह शर्मनाक है और सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। सरकार की ओर से लगातार उसे बचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में महिला पहलवानों का आंदोलन अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार को बिहार के बेगूसराय में ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने डब्लूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण के विरोध में नारेबाजी की और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि जिस ढंग से महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। वह पूरी तरह शर्मनाक है और सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। सरकार की ओर से लगातार उसे बचाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार इसे नजरअंदाज करती दिख रही है। जबकि नियम के अनुसार अगर किसी महिला की ओर से यौन शोषण का आरोप लगाया जाता है तो आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की जाती है। लेकिन राजनीतिक पकड़ की वजह से अभी तक बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया। जबकि महिला पहलवान आंदोलन करने को विवश हैं। अब ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन महिला पहलवानों के समर्थन में पूरी तरह उतर चुकी है। जब तक महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन करती रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें