फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पिता की लापरवाही ने मासूम बच्चे की गई जान, दरवाजे पर मौत ने दी थी दस्तक

Mon, 26 Feb 2024 10:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar : घर के पास कोई नहीं था। सूना देखकर अचानक सियार आया और मासूम बच्चे को उठा ले भागा। बच्चे के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बेतिया में पिता के लापरवाही से एक तीन माह के मासूम बच्चे की जान चली गई। घटना गौनाहा थाना क्षेत्र के बहुअरी गांव की है। मृत मासूम बच्चे की पहचान सिकंदर मियां के 3 माह के पुत्र आकाश आलम के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मासूम बच्चे को सियार उठा ले गया 
परिजनों का कहना है कि आकाश आलम की मां घर में खाना निकाल रही थी। आकाश आलम को उसके पिता सिकंदर गोद में लेकर उसे खेला रहे थे। तभी अचानक सिकंदर को कहीं से फोन आया और वह वहां से जल्दबाजी में स्नान करने चला गया। लेकिन इस दौरान जल्दीबाजी में सिकंदर ने आकाश आलम को घर के दरवाजे के पास धूप में सुला दिया। सिकंदर के वहां से हटते ही घर के दरवाजे पर सुनसान देख सरेह से निकल कर एक सियार आया और मासूम के सर को पकड़ कर खींचते हुए ले जाने लगा। आकाश आलम के रोने की आवाज सुनकर सिकंदर और उसकी पत्नी घर से बाहर निकले, तो देखा कि सियार उसके बच्चे को मुंह में दबाकर खिंचते हुए जा रहा है। माता-पिता के चिखने चिल्लाने और शोर शराबा करने पर आसपास के लोग वहां जुट गए, जिस वजह से सियार बच्चे को छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें