फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा में आज से 30 जुलाई तक बंद रहेगी इंटरनेट सर्विस, जानिए क्या है वजह

Thu, 27 Jul 2023 04:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले में विधि व्यवस्था (Law & Order) को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। यहां आज यानी 27 जुलाई दोपहर चार बजे से 30 जुलाई दोपहर चार बजे तक इंटरनेट सर्विस बंद रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में बढ़ रहे सांप्रदायिक मामलों को लेकर दरभंगा प्रशासन ने 27 से 30 जुलाई तक सरकार के निर्देश पर इंटरनेट सेवा बंद रखने का निर्णय लिया है। बता दें, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दरभंगा में समाजिक-सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के मद्देनजर गृह विभाग बिहार सरकार द्वारा इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1875 की धारा-5 के तहत यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि 27 जुलाई दोपहर चार बजे से 30 जुलाई दोपहर चार बजे तक सोशल नेटवर्किंग साइट और तत्काल व्यापक सेवाएं सुविधा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सभी सोशल साइट्स बैन रहेंगी।

इसमें फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, QQ, WeChat, Qzone, Tublr, Google+, Baidu, Skype, Viber, Line, Snapchat, Pinterest, Telegram, Reddit, Snaptish, YouTube (upload), Vinc, Xanga, Buaanet, Flickr और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स Meant For Mass Messaging सेवाएं स्थगित रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें