फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : वीडियो देखते हुए फंदे पर झूला छात्र, इंटर परीक्षा को लेकर अवसाद में था

Sat, 08 Mar 2025 05:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पीयूष अपने कमरे में सोने गया। सुबह काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के छात्रों को शक हुआ। इनलोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़ा तो सब लोग दंग रह गए। 
विज्ञापन
क्राइम पेट्रोल देखकर पूर्व चालक ने मालिक के बाथरूम में लगाया था स्पाई कैमरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर खुदकुशी कर ली। मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि कदमकुआं थाना क्षेत्र के पश्चिमी लोहानीपुर स्थित गौरैया स्थान स्थित मकान में किराए के कमरे में रहने वाले लगभग एक 18 वर्षीय छात्र आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम पीयूष उर्फ विष्टि था। वह दरभंगा जिला के केपटी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसने अपने कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पीयूष का शव फंदे से लटका हुआ मिला
बताया जा रहा है कि पीयूष रात में अपने कमरे में सोने गया इसके बाद सुबह काफी देर तक जब रूम का दरवाजा नहीं खुला तो इस मकान में रहने वाले और भी छात्र ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला तब छात्रों ने इसकी सूचना मकान मालिक सहित कदम कुआं थाने की पुलिस को दी। मिली सूचना पर कदमकुआं थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दरवाजे को तोड़ा तब देखा कि पीयूष का शव फंदे से लटका हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

मरने से पहले वीडियाे देखा था
पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। वही बगल के कमरे में रहने वाले छात्र ने बताया कि मृतक छात्र पीयूष कुमार हाल के इंटर की परीक्षा में शामिल हुआ था परीक्षा ठीक नहीं जाने के कारण डिप्रेशन में चल रहा था। सूत्र बतलाते हैं कि मृतक ने मरने से पहले यूट्यूब पर वीडियो देखकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें