फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram : सोशल मीडिया के दोस्त से प्यार कर बैठी, शादी के लिए शहर छोड़ आई तो सामने आया अजीब बहाना

Mon, 08 Jul 2024 09:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Love Story : शहरों की दूरी बहुत नहीं थी। इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद जब प्यार परवान चढ़ा तो लड़की अपना शहर छोड़ प्रेमी के पास पहुंच गई। लेकिन, यहां शादी की सोच कर आई प्रेमिका को जोर का झटका लगा।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में पटना से आई एक युवती ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता ने कहा कि एक युवक ने उससे इंस्टाग्राम पर संपर्क किया। पहले दोस्ती कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इतना ही नहीं उसने शादी करने के लिए मुजफ्फरपुर भी बुला लिया। अब जब मैं मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची ताे प्रेमी उसका इंतजार कर रहा था। वह अपने के कमरे पर गई। कुछ देर बाद उसके परिवार वाले वहां पहुंचे और कहने लगे कि उनका बेटा मानसिक रूप से बीमार है। युवती ने कहा कि बीमारी वाली बात सुनकर वह दंग रह गई। युवक ने उसे धोखा दिया है। अब वह उससे शादी नहीं करना चाहती है। अब युवती पुलिस से युवक को कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगा रही है। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर तीन माह पहले उसकी दोस्ती हुई
परिवार वालों ने कहा कि पिछले कई माह से पटना के ही एक दिमाग के एक डॉक्टर से इलाज चल रहा है। बस इतना सुनते ही युवती के पांव के नीचे से जमीन खिसक गयी। फिर, मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस के आने के बाद युवती ने बताया है कि इंस्टाग्राम पर तीन माह पहले उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों बातचीत करने लगे। इसके बाद उसने शादी की बात कहकर मुजफ्फरपुर बुला लिया और उसका कहना था कि यहां आ जाओ कि हम यहां दोनो शादी कर लेंगे। अब मुजफ्फरपुर आने के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। अब वह उससे शादी नहीं करना चाहती है कि उसको क्यों झूठ बोलकर के बुलाया। उसको सजा मिलनी चाहिए।

कथित प्रेमी को भी हिरासत में लिया गया है
युवती के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने कोतवाली थाने पुलिस में युवती के परिजन ने उसकी हुई गुमशुदगी को लेकर पटना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। लड़की के मुजफ्फरपुर में होने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाने की पुलिस भी शहर पहुंची। इसके बाद काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आरडीएस कॉलेज के समीप में एक मोहल्ले से लड़की को बरामद कर लिया। उसके कथित प्रेमी को पकड़ कर काजीमोहम्मदपुर थाने पर लाया गया। युवती से पुलिस ने पूछताछ की पटना से कोतवाली थाने की महिला सब इंस्पेक्टर लड़की को अपने साथ ले गयी। उसको अब मुजफ्फरपुर में बुलाने वाले कथित प्रेमी को भी हिरासत में लिया गया है। अब इस मामले में कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें