इंडिगो की फ्लाइट के अंदर बैठे यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
यात्री ने कहा- 15 मिनट तक प्लेन में तनाव था
इधर, इंडिगो की फ्लाइट के अंदर जो भी हलचल हो रही थी उसे सीमेज कॉलेज के नीरज कुमार ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट डाला। इसके बाद उन्होंने लिखा कि इंडिगो की दिल्ली जा रही फ्लाइट में पायलट ने कहा कि वापस पटना लौटना होगा, सारी एयरहोस्टेज़स तेजी से आईं। कहा कि अनाउंस करने पर आगे की सीट पकड़ कर अपना सर आगे वाली सीट पर हांथों के बीच टिका लीजिएगा। फ्लाइट में बहुत तेज आवाजे आ रही थी, बार बार टरब्यूलेन्स महसूस हो रहा था। 15 मिनट तक प्लेन में तनाव था, एयर ब्रेक्स पूरे खुले हुए थे, बहुत तेज इंजन की आवाजें आ रही था। हमलोग काफी घबरा गए थे। तेज झटके के साथ जमीन पर फ्लाइट टकराई। इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।