फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : चाचा ने सात साल की भतीजी के साथ की दरिंदगी, खून से लथपथ मिली मासूम को देख दंग रह गए परिजन

Fri, 25 Apr 2025 09:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

ग्रामीणों का कहना है कि किसी से सोचा नहीं था कि रिश्ते में चाचा लगने वाला शख्स मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी करेगा। बच्ची की हालत गंभीर है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिला के पातेपुर प्रखंड के बलीगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 साल के युवक ने सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत की है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। वह घटन के बाद से मौके से फरार हो गया। काफी देर तक बच्ची को घर में नहीं देखने पर परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया इस दौरान बच्ची घर से थोड़ी दूर पर दर्द से कराहते मिली। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बहते देख परिजनों के होश उड़ गए। आननफानन में परिजन उसे लेकर पातेपुर पीएचसी पहुंचे जहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। लोगों ने घटना की सूचना बलीगांव थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


दरिंदगी के बाद फरार हो गया आरोपी
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम सात बजे के आरोपी युवक ने सात वर्षीय भतीजी को बिस्कुट खिलाने के बहाने बहला फुसला मक्का के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को थोड़ी दूर पर छोड़ कर फरार हो गया। बताया गया कि देर शाम तक बच्ची को घर में नहीं देख परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद बच्ची घर के पास ही बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने उसे इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी पहुंचे जहां उसके प्राइवेट पार्ट से खून का बहाव नहीं रुकने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
आतंकी हमला के बाद सोशल मिडिया पर थैंक यू लिखने वाले का बिहार कनेक्शन, बम ब्लास्ट पर भी शक
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
इधर, परिजनों का कहना है कि बच्ची की हालत काफी गंभीर है। वह काफी डरी सहमी है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले आरोपी को फौरन गिरफ्तार करे। मामले में थानाध्यक्ष डीके महतो ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। आरोपित फरार बताया गया है। बच्ची को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें