मुरादाबाद में महिला से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से बड़ा हीं सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर हीं बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में पिता ने मां के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह मनगढ़ंत बताया है। दरअसल इस मामले में बच्ची की मां की शिकायत पर दावथ थाने की पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में महिला ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर डेहरी स्थित अपने मायके चली गई और अपनी 11 साल की बेटी को भी पति के पास हीं छोड़ दिया। जिसका फायदा उठाते हुए पिता ने अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ हीं दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पति-पत्नी के बीच अक्सर होते थे झगड़े
पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। साथ हीं उसने यह भी बताया कि पहले भी एक बार पति बेटी के साथ रेप कर चुका है। मगर बदनामी एवं बच्ची के भविष्य को देखते हुए उसने किसी को नहीं बताया था, लेकिन जब उसने फिर से दरिंदगी दोहराई, तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ और थाने में एफआईआर दर्ज करा दी।
मां की शिकायत पर पिता को पुलिस ने भेजा जेल
पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि मायके से वापस आने के बाद जब उसे पति की हैवानियत के बारे में पता चला तो वह शिकायत लेकर सीधे थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पिता ने मां के आरोपों को बताया निराधार
आरोपी पिता ने पूछताछ के क्रम में पुलिस के समक्ष अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उसका कहना है कि मां के बहकावे में आकर बेटी ने झूठ बोला है और दावा किया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद वह पूरी तरह निर्दोष साबित होगा।
डीएसपी कुमार संजय ने की घटना की पुष्टि
मामले में बिक्रमगंज डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि जिले के दावथ थाने में एक महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जिसको देखते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता 5वीं की छात्रा है। जिसका पुलिस द्वारा मेडिकल जांच कराया गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।