बिहार के मुजफ्फरपुर एक टेलर मास्टर की गंदी करतूत सामने आई है। उसने कपड़े की माप लेने के बहाने एक छात्रा के साथ गंदी हरकत की। आरोप है कि छात्रा को उसके कपड़े का माप लेने के बहाने घंटों टेलर में रोके रखा। इसके बाद अकेला पाकर उसके साथ बैड टच करने लगा। किसी तरह पीड़ित वहां से जान बचाकर भागी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी तो वह दंग रह गए। गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद आरोपी टेलर मास्टर के खिलाफ में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी टेलर मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
टेलर मास्टर के पास कपड़ा सिलवाने गई थी
परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी रोड में एक टेलर मास्टर के पास कपड़ा सिलवाने गई थी। माप लेने के दौरान टेलर मास्टर ने न सिर्फ बच्ची को रोके रखा। बल्कि गलत हरकत करने की भी कोशिश की। सही समय पर वह समझ गई और वहां से किसी तरह भाग निकली। पूरी बात परिजन को बताई है। इसके बाद परिजन उक्त आरोपी टेलर मास्टर के पास में पहुंचकर के जमकर हंगामा किया। इधर, सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी टेलर मास्टर को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया है और अब मामले में आगे की करवाई में जुटी है।
आरोपी को जेल भेजेगी पुलिस
नगर डीएसपी टाउन वन सीमा डागर ने बताया कि पुलिस को एक सूचना मिली थी कि एक टेलर मास्टर के द्वारा एक नाबालिक छात्रा को कपड़े की नाप लेने के दौरान में उसके साथ में गलत करने की कोशिश की गई थी। कपड़े की सिलाई के लिए मापी के दौरान में बैड टच किया गया था। पीड़िता नाबालिग लड़की के शिकायत पर मामले दर्ज करके आरोपी टेलर मास्टर को पकड़ा गया है और अब जेल भेजे जाने की कवायद की जा रही है।