बिहार का एक परिवार अपने जिस बेटे को मरा हुआ समझ आर उससे संतोष कर लिया था वह पांच महीने बाद नोएडा में इस हाल में मिला जैसे ये सच्ची कहानी नहीं बल्कि किसी फिल्म का कोई हिस्सा हो। इतना ही नहीं उसके पिता ने अपने बेटे के ससुराल पक्ष पर अपहरण कर उसकी हत्या का आरोप लगाया था।
ससुराल से हुए गायब
भागलपुर जिला के सुल्तानगंज के गनगनिया का है जहां शादी के मौके पर अपने ससुराल आए निशांत कुमार 31 जनवरी 2023 को अचानक गायब हो गए। निशांत के साले रवि शंकर सिंह ने इस मामले में सुल्तानगंज थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। लेकिन निशांत के पिता सच्चिदानंद सिंह ने अपने समधी नवीन सिंह और उनके बेटे रवि शंकर सिंह (निशांत के साले) पर अपहरण का गायब कर देने का आरोप लगाया था।
सदमे से घर के अभिभावक की हो गई मौत
निशांत के साले रवि शंकर सिंह ने बताया कि मेरे जीजा निशांत सिंह के घरवालों ने हम लोगों पर निशांत जी की हत्या का झूठा आरोप लगाकर हम लोगों को प्रताड़ित करते रहे। इस वजह से सदमे में मेरे बड़े पापा का निधन हो गया। उनके गायब होने से हमलोग प्रताड़ित हो रहे थे। उनके गायब होने से हमारे घर में मातम का माहौल बना रहा। अब इनके मिलने से एक उम्मीद जगी है कि हमें न्यायालय से न्याय मिलेगा और इस मामले में जो कोई भी दोषी हैं उनपर न्यायालय विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।
फिल्मी अंदाज में ऐसे हुई मुलाकात
निशांत के साले रवि शंकर सिंह ने बताया कि नोएडा सेक्टर 50 में एक मोमोज दुकानदार पर दुकानदार एक मैले कुचैले कपड़े पहने एक भिखारी को वाले डांट डपट कर भगा रहा था लेकिन वह व्यक्ति बार बार भूखा होने की बात कह कर उस दुकानदार से खाने के लिए कुछ मांग रहा था। यह नजारा कुछ देर तक वहां चलता रहा जिस पर अनायास ही रवि शंकर की नजर पड़ गई। दुकानदार को दुत्कारते देख रवि शंकर को दया आ गई और उसने दुकानदार को कहा कि तुम इसे खिलाओ पैसे मैं दूंगा। रवि शंकर ने उस भिखारी का नाम पूछा। जब भिखारी ने अपना नाम बताया तो रवि शंकर सन्न रह गया। उस भिखारी के गंदे कपड़ों, बड़ी बड़ी दाढ़ी और मूंछ से रवि शंकर भी उसे नहीं पहचान पाया कि जिसके हत्या का उस पर आरोप लगा हुआ है वह शक्स जिन्दा उसके सामने एक भिखारी के रूप में खड़ा है। उस भिखारी ने अपना परिचय नवगछिया के ध्रुवगंज निवासी सच्चिदानंद सिंह के पुत्र निहन्त कुमार के रूप में दी।
अब जांच में जुटी पुलिस
रविशंकर सिंह ने तुरंत पुलिस के एक सौ नंबर पर डायल कर पुलिस को बुलाया और निशांत को सेक्टर 13 थाना ले जाया गया। पुलिस ने निशांत को रवि शंकर के सुपुर्द कर दिया। वहीं दिल्ली पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए कई महीनों से गायब निशांत को सुल्तानगंज थाने लाकर सुपुर्द कर दिया। जहां आज भागलपुर कोर्ट में उसकी पेशी है कोर्ट में उससे यह पूछताछ की जाएगी कि आखिर आपके साथ अपहरण हुआ था या फिर कैसे आप दिल्ली पहुंच गए।