फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : विश्व प्रसिद्ध बोधगया मंदिर के पास हो रहा बड़ा खेल, 2020 से नक्शा बनाने पर रोक मगर चल रहा निर्माण

Tue, 07 May 2024 09:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : बिना नक्शा पास कराए ही महाबोधी मंदिर के समीप कालचक्र मैदान के दक्षिण दिशा में तिब्बत बौद्ध मॉनेस्ट्री से सटे जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है। इस मामले पर बोधगया नगर परिषद से लेकर जिले के पदाधिकारी भी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
गया में अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में इन दिनों बिल्डिंग बायलॉज की अनदेखी कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बिना नक्शा पास कराए ही धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहा है। फिलहाल इस सवाल पर संबंधित कोई भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे हैं।

विज्ञापन


बिना नक्शा हो रहे हैं निर्माण कार्य 
 बोधगया के महाबोधी मंदिर जहां प्रति वर्ष देश–विदेश से लाखों की संख्या में बौद्ध धर्मावलंबी भगवान बुद्ध का दर्शन करने आते हैं। बोधगया क्षेत्र के विकास के लिए बोधगया नगर परिषद है, जहां फाइलों में विकास को लेकर कई योजनाएं धूल फांक रही हैं। महाबोधी मंदिर क्षेत्र में निर्माण के लिए योजना बनाए जाने को लेकर बोधगया में निर्माण कार्य का नक्शा पारित होना बंद है। बिना नक्शा पास कराए ही महाबोधी मंदिर के समीप कालचक्र मैदान के दक्षिण दिशा में तिब्बत बौद्ध मॉनेस्ट्री से सटे जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है। यही नहीं, निर्माण कार्य के देख– रेख के निर्माणाधीन स्थल के बाहर सड़क पर एक केयर टेकर फाइबर कर्कट का कमरा भी बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीच सड़क पर बालू और छड़ गिराया गया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वालों को भी काफी परेशानी हो रही है,लेकिन कोई भी कुछ कह नहीं रहा है। 

विज्ञापन

सड़क पर गिराए गये सामान से लोगों की बढ़ती परेशानी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
अधिकारी हैं खामोश 
बोधगया नगर परिषद के द्वारा जारी नियम की बात करें तो बिना नक्शा पास कराए कोई भी निर्माण कार्य नही किया जाना है, ऐसा करने पर नगर परिषद के द्वारा कार्रवाई की जानी है। बोधगया प्रखंड में आम लोगो के लेयर नक्शा पारित होना पिछले कई वर्षो से बंद है। लेकिन कालचक्र मैदान के समीप बिना नक्शा पास कराए हीं बौद्ध मॉनेस्ट्री के द्वारा निर्माण कार्य की जा रही है। इस मामले पर बोधगया नगर परिषद से लेकर जिले के पदाधिकारी भी कुछ बोलने या कार्रवाई करने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें