फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Officer : पटना के डीएम फिर बदले, बिहार में छह आईएएस अफसरों का तबादला; जानें, कौन कहां गए

Tue, 25 Jun 2024 07:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : डॉ. चंद्रशेखर सिंह फिर से पटना के डीएम बनाये गए हैं। वह 2010 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्हें नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। स्कूल खोलने और बंद करने के मुद्दे पर केके पाठक से उनका काफी विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह फिर से पटना के डीएम बनाये गए हैं। पटना के वर्तमान जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के साथ-साथ छह आईएएस अफसरों का भी तबादला किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन


इनका भी हुआ है स्थानांतरण, जानिए कौन कहां भेजे गए  
पटना के वर्तमान डीएम शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ निर्माण निगम में एमडी के पद पर भेजा गया है। साथ ही वह विभाग में विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। एनबीपीडीसीएल के एमडी आईएस आदित्य प्रकाश को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ओएसडी के पद पर तैनात किया गया है। आईएस नीलेश रामचंद्र देवरे को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह ब्रेडा और बिहार राज्य संचरण कंपनी के एमडी की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। आईएस हिमांशू शर्मा को जीविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

 इससे पहले 2021 में बने थे पटना के डीएम
डॉ चंद्रशेखर सिंह जनवरी 2021 में पटना के डीएम बनाये गये थे। फिर 26 जनवरी को उनका ट्रांसफर कर उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाया गया था और शीर्षत कपिल अशोक को पटना का डीएम बनाया गया था। अब फिर वह वापस पटना के डीएम बनाये गये हैं। डॉ चंद्रशेखर ने 'अमर उजाला' को बताया कि वह बुधवार को ज्वाइन करेंगे। डॉ चंद्रशेखर सिंह 2021 में पटना के डीएम बनने से पहले मुजफ्फरपुर के डीएम थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें