फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिनदहाड़े पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खुद को भी इस तरह से की मारने की कोशिश

Wed, 25 Jun 2025 11:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas Crime News: सुंगध यादव अपनी सास पर डायन होने का आरोप लगाता था। इसी बात को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। आज भी ऐसा ही हुआ। विवाद के बाद सुंगध यादव बौखला गया। इसके बाद अपनी बंदूक निकाली और ऐसा कर दिया... 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले से बुधवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आपसी विवाद में एक पति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर इसके बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने फौरन घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरांव गांव की बताई जाती है।

विज्ञापन


मायका विवाद की मुख्य वजह
बताया जाता है कि सरांव गांव निवासी सुगंध कुमार यादव अपनी सास को डायन बताकर पत्नी पूनम देवी (35) को हमेशा मायके जाने से रोकना था। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होते रहते थे। इसी बीच दो दिन पूर्व हीं पत्नी अपने मामा के घर से ससुराल लौटी थी, इसके बाद पति-पत्नी में विवाद और बढ़ गया तथा बुधवार की सुबह पति सुगंध कुमार ने आवेश में आकर पहले अपनी पत्नी पूनम देवी को गोली मारकर हत्या की, फिर स्वयं को भी गोली मार लिया। हालांकि पति सुगंध कुमार यादव की जान बच गई है और फिलहाल उसका गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी और इन्हें दो पुत्र और एक पुत्री भी है।
बड़े भाई को छोटे को मारी गोली, नशे में धुत होकर घर पहुंचा था, टोकने पर ऐसा किया
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा
वहीं ग्रामीणों की सूचना पर सरांव गांव पहुंचे बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि नटवार थाना क्षेत्र के सरांव गांव में पत्नी पूनम देवी को उसके पति सुगंध कुमार ने ही गोली मारकर हत्या कर दी है और खुद को भी गोली मार लिया है। फिलहाल सुगंध कुमार यादव का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है और पुलिस ने घर से अवैध दो नाली देसी बंदूक के साथ तीन खोखा तथा एक कारतूस बरामद किया है। डीएसपी ने कहा कि महिला के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें