फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पति ने पत्नी को मार डाला, मायके वाले बोले- बेटी की जिद पर चैत्र मास में करवा दिया था प्रेम विवाह

Fri, 01 Nov 2024 04:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 2 दीपक कुमार ने बताया कि एक पति द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। छानबीन के लिए मौके पर पहुंची पुलिस तो घर से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एक प्रेमी ने पहले प्रेम विवाह रचाया। उसके बाद दीपावली की दिन रात अपनी प्रेमिका सह पत्नी की गला दबाकर हत्या कर डाली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने पत्नी का शव उनके घर के बेडरूम से बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 2 दीपक कुमार ने बताया कि एक पति द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। छानबीन के लिए मौके पर पहुंची पुलिस तो घर से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

विज्ञापन


परिवार वालों ने प्रेम विरोध किया था
उन्होंने बताया कि आरोपित पति मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम के माध्यम से जांच शुरू कर दी है। घटना राजधानी पटना से 15 किलोमीटर दूर नौबतपुर थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव में राधा कुमारी (18) एवं रोहित कुमार (20) के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वाले लोगों को जब यह जानकारी मिली तो परिवार वालों ने इसका विरोध कर दिया।

हत्या के बाद मौके से फरार हो गया रोहित
लड़की के परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी किसी दूसरी जगह तय कर रखी थी। लेकिन, लड़की के बार-बार जिद करने के बाद उन्होंने चैत महीने में राधा और रोहित की शादी दोनों परिवार की मर्जी खुशी से प्रेम विवाह करवा दिया। राधा कुमारी की मां लाल मुनी देवी ने बताया कि दीपावली की रात राधा का पति रोहित कुमार ने घर में ही उनकी बेटी राधा कुमारी की गला दबाकर हत्या के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर परिवार के लोग वहां पहुंचे उन्होंने इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दी। इस मामले को लेकर नौबतपुर डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि दीपावली की रात घर में पति पत्नी राधा कुमारी एवं रोहित कुमार के अलावा एक वृद्ध व्यक्ति घर में था, जो इस मामले में कुछ भी बताने में असमर्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें