बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि सिसवनिया गांव के शाकिर रहमान की शादी मुर्तजा खातून से दो साल पहले ही हुई थी। शाकिर रहमान अन्य राज्य में मजदूरी करने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फोन पर ही विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान घटना स्थल पर खुद गए और इनके साथ प्रशिक्षु पीएसआई नीलम कुमारी, सोनेलाल कुमार के साथ चौकीदार संजय पासवान व अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। छापेमारी की गई और उक्त अपराधी को घटना के महज आधे घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
छापेमारी के दौरान हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह एक जघन्य अपराध है और ऐसे अपराध के लिए कही भी सहानुभूति की जगह नहीं होनी चाहिए। इस मामले में घटना के विस्तृत कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से और कुछ खुलासा होगा। मामले में कई बिंदुओ पर पुलिस जांच कर रही है। यह घटना सिसवनिया गांव वार्ड संख्या 12 की है। मुर्तजा खातून बीस वर्ष की थी और दो साल पहले ही उसकी शादी शाकिर रहमान से हुई थी। शाकिर रहमान पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था। इसने समझा कि वह इस घटना के बाद भूमिगत हो जाएगा, लेकिन बंजरिया पुलिस ने इसके मंसूबे पर पानी फेर दिया।