फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, एक साल पहले ही हुई थी शादी

Fri, 20 Dec 2024 11:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

पत्नी की बेरहमी से हत्या करने बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया। उससे पूछताछ चल रही है। महिला के मायके वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
शव का पेास्टमार्टम कराने आए परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में सनकी पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। उसने पत्नी को बेरहमी से पीटा फिर ईट-पत्थर से सिर कुचल कर मार डाला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव का है। मृत महिला की पहचान सनहा गांव के रहने वाले हरकित कुमार महतो की पत्नी बिंदु देवी के रूप में की गई है। परिजनों बताया है कि गुरुवार देर रात इसका पति ससुराल आया और घर से बुलाकर ले गया। यहां निर्मम तरीके पीट पीटकर और ईंट-पत्थर से सिर कुचल हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। 

विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला की हत्या के बाद उसका पति सदर अस्पताल भाग गया। हालांकि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों बताया है कि पिछले एक साल पहले ही बिंदु देवी की शादी हर की कुमार महतो के साथ हुई थी। बीती रात जब बिंदु कुमारी सोई हुई थी तभी पति आया और उसको बुला कर ले गया और निर्मम तरीके से पीट-पीटकर और सिर पर ईट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद आरोपी पति को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी हत्या का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सरकारी अस्पताल में एंबुलेंस चलाता था 
साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के पति हरकीत कुमार महतो सरकारी अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस चालक के रूप में कार्यरत था। फिलहाल इस हत्या के बाद सदर अस्पताल के सभी एंबुलेंस चालक में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें