फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना के इस बड़े अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, पांच फ्लैट में बड़ा नुकसान; पढ़िए पूरी खबर

Mon, 07 Jul 2025 05:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अचानक तीज धुआं निकलने लगा। इससे कि पहले कोई कुछ समझ पाता चारों तरफ आग ने विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते अफरातफरी का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
अपार्टमेंट से निकलता धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के पॉश इलाके के अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने अग्निशमन और स्थानीय थाना को फोन कर घटना की जानकारी दी। आग लगने की  सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई। मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप अब जनसुराज में, प्रशांत किशोर बोले- हम लोगों का लक्ष्य MLA-MP बनना नहीं है

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक आग की लपटें उठीं। आग लगते ही घर के लोग चीखने-चिल्लाने लगे, जिनकी आवाज सुनकर आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोग भी अपने-अपने फ़्लैट से निकलकर वहां पहुँच गये और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। अग्निशमन की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गई। अग्निशमन की टीम वहां पहुंचते ही आसपास के सभी फ्लैट को खाली करवाने लगी। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर भागने लगे। थानाध्यक्ष और अग्निशमन की टीम ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूरे अपार्टमेंट को खाली करा दिया है। पूरे समय अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बिहार में परिवार के चार लोगों की हत्या, अंधविश्वास के कारण हैवानों ने पति-पत्नी और बच्चों को मार डाला

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि संभवतः शार्ट शर्किट की वजह से आग लगी है। इस बात की फिलहाल सिर्फ शंका व्यक्त की जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने इस क्षेत्र के बिजली सप्लाई को बंद कर दिया। भयंकर आग को देखते हुए अग्निशमन की बड़ी और छोटी गाड़ियां आई थी, इसके बाद कठिन मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि मकान में फंसे सभी लोगों को सकुशल आग से बाहर निकाल लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि आग लगने के क्या  कारण हैं, यह फिलहाल स्पष्ट  नही हो पाया है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें