फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; अग्निशमन पहुंची

Thu, 08 May 2025 06:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अचानक धुआं देखकर लोग चिल्लाने लगे। किसी को कुछ समझ में आता तब तक आग कि लपटें भी तेज हो गयीं। लोग इधर-उधर भागने लगे। मरीज और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अररिया सदर अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और अग्निशमन को दी।  सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025 : फिर बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रोहतास में तैयारी

पुरानी इमारत में अचानक लगी आग 
अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर में स्थित पुरानी इमारत में अचानक आग लग गई। पहले धुआं दिखाई पड़ा और फिर आग की तेज लपटें दिखाई पड़ने लगी। आग लगते देख वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ जमा हो गई। अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटनास्थल पर जुटे लोग आग को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग बुझने के बजाय और तेज हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : 'तेज प्रताप हसनपुर से लापता, तेजस्वी राघोपुर विधानसभा के लिए नहीं पक्का'- जदयू ने क्यों कहा ऐसा?

अग्निशमन टीम के देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश 
आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची, जिस वजह से लोगों में इस बात का आक्रोश भी था। अग्निशमन के आने से पहले ही वहां मौजूद लोग और आसपास के दुकानदार बाल्टी लेकर आग बुझाने लगे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन ने आग लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं निश्चित समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पायी, जिस वजह से काफी नुकसान हुआ। अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें