यह प्रतियोगिता का जमाना है। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर जोर देने के कारण बिहार बोर्ड में परीक्षार्थियों को अब नंबर अच्छे आते हैं, 97.8 प्रतिशत तक। लेकिन, नंबरों की इस आपाधापी के बाद भी प्रतियोगिता बाकी रहती है। सर्वाधिक नंबर लाने वाले करीब 600 मैट्रिक परीक्षार्थियों में से 123 टॉप 10 की सूची में आए तो समझा जा सकता है कि प्रतियोगिता सिर्फ परीक्षा तक नहीं थी, बल्कि उसके बाद भी। इस हफ्ते बुधवार-गुरुवार को बिहार बोर्ड के टॉपर्स का वेरीफिकेशन किया गया। इस दौरान इन परीक्षार्थियों से जो सवाल पूछे गए, वह सामान्य ज्ञान रखने के हिसाब से हमारे-आपके लिए भी कम जरूरी नहीं।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम आ गया; अभी जानिए, परीक्षा के बाद क्या करने पर चुने गए इंटर टॉपर
टॉपर्स को एक्सपर्ट पैनल के सामने बैठना पड़ा
मैट्रिक परीक्षा 2025 में तीन परीक्षार्थियों ने बराबर अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया- साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा। इन तीनों को दो-दो लाख रुपये का इनाम मिलेगा। दूसरे नंबर पर रहे तीन-पुनीत कुमार सिंह, सचिन कुमार राम और प्रियांशु राज को को डेढ़ डेढ़ लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसी तरह तीसरे स्थान पर रहे पांच परीक्षार्थियों- मोहित कुमार, सूरज कुमार पांडे, खुशी कुमारी, प्रियांशु रंजन और रोहित कुमार को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। चौथे से लेकर दसवें स्थान तक रहे कुल 112 बच्चों को 20-20 हजार रुपए दिए जाएंगे।
इन सभी 123 टॉपर्स को लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। इसलिए टॉपर्स को जांचने के लिए एक्सपर्ट पैनल ने मैट्रिक परीक्षार्थियों से मौखिक प्रश्न भी पूछे, प्रश्नों के उत्तर लिखवाए भी और इनकी मानसिक योग्यता की जांच भी की। जिन्हें
टॉपर घोषित किया गया, उनकी उत्तर पुस्तिका से फिजिकल वेरीफिकेशन के दौरान के लेखन का मिलान भी किया गया। परिणाम जारी होने तक 'अमर उजाला' ने इन सवालों को प्रकाशित नहीं किया, लेकिन अब एक्सक्लूसिव खबर के रूप में उन सवालों को सामने ला रहा है।
इन्हीं सवालों के सही-सटीक और विश्वस्त जवाब देने वाले बने टॉपर
⦁ Give self introduction.
⦁ Give family introduction.
⦁ Write essay on value of trees for us.
⦁ Write about renewal energy.
⦁ Write about Environment.
⦁ अपने गांव पर पांच पंक्ति लिखिए।
⦁ आपके नाम का क्या अर्थ है?
⦁ 'जनतंत्र का जन्म' कविता के कवि कौन हैं?
⦁ रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब और कहाँ हुआ हुआ था?
⦁ रामधारी सिंह दिनकर की कौन-कौन सी रचनाएं हैं?
⦁ संज्ञा से विशेषण में बदलिए।
⦁ चिंता का विशेषण क्या होगा?
⦁ दोष का विशेषण क्या होगा ?
⦁ घड़ी का विशेषण क्या होगा?
⦁ परीक्षा में जिस 'शीर्षक' पर निबंध लिखा था, उसपर दो वाक्य लिखिए।
⦁ कुछ लेखकों के नाम बताइए।
⦁ जल संरक्षण पर निबंध लिखिए।
⦁ 'नदी' कौन सा लिंग है?
⦁ '...... 'यह पंक्ति किस पाठ की है?
⦁ '.........' इस पाठ के लेखक कौन हैं?
⦁ '..........' इस लेखक के बारे में दस पंक्ति बताइए।
⦁ हजारी प्रसाद द्विवेदी कौन थे? उनकी कौन-सी रचनाएँ हैं?
⦁ बिहार के प्रसिद्ध कवि कौन थे?
⦁ किन्हें राष्ट्रकवि कहा जाता है?
⦁ आजादी का अमृत महोत्सव क्या है? लिखिए।
⦁ अनुशासन पर निबंध लिखिए?
⦁ सर्वनाम के कितने भेद होते हैं? सभी का नाम बताइए।
⦁ कवि वीरेंदर अग्रवाल की रचना बताइए।
⦁ संज्ञा के कितने भेद होते हैं?
⦁ रमेश, ईशा, विद्यालय का संधि-विच्छेद बताइए।
⦁ महात्मा गाँधी पर लेख लिखिए।
⦁ जल संरक्षण पर निबंध लिखिए।
⦁ स्वदेशी पाठ का मूल उद्देश्य क्या है?
⦁ 'विष के दांत' के लेखक का नाम बताइए।
⦁ 'विष के दांत' में क्या है?
⦁ संधि किसे कहते हैं? संधि के उदाहरण बताइए।
⦁ समास किसे कहते हैं? उदाहरण बताइए।
⦁ सामाजिक विज्ञान में पूछे गए प्रश्न?
⦁ अपने जिले के बारे में बताइए।
⦁ आपका शहर किस चीज के लिए प्रसिद्ध है?
⦁ बोध गया का क्या महत्व है ?
⦁ आपका मनपसंद विषय कौन-सा है?
⦁ अर्थव्यवस्था क्या है? इसके कितने क्षेत्र हैं?
⦁ आर्थिक क्रिया क्या है?
⦁ कोयला के कौन-कौन से प्रकार हैं?
⦁ बिहार में कौन-कौन से खनिज पाए जाते हैं?
⦁ जीडीपी क्या है?
⦁ जीएनपी क्या है?
⦁ जीडीपी और जीएनपी में क्या अंतर है?
⦁ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी?
⦁ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
⦁ असहयोग आंदोलन कब हुआ था?
⦁ महात्मा गाँधी के बारे में क्या जानते हैं?
⦁ वियाना कांग्रेस का क्या लक्ष्य था?
⦁ मृदा संरक्षण क्या है?
⦁ बिहार में प्रथम आंदोलन कौन-सा हुआ था ?
⦁ बिहार में प्रथम आंदोलन कब हुआ था?
⦁ महात्मा गाँधी बिहार कब आए थे?
⦁ महात्मा गाँधी बिहार किसके बुलाने पर आए थे?
⦁ महात्मा गाँधी कौन थे? महात्मा गाँधी के संबंध में बताइए।
⦁ 1942 में क्या हुआ था?
⦁ 1920 में क्या हुआ था?
⦁ 1917 में क्या हुआ था ?
⦁ '........' यह तारीख किस वजह से जानी जाती है?
⦁ अर्थशास्त्र क्या है?
⦁ अर्थशास्त्र के जनक कौन हैं?
⦁ ऐतिहासिक भौतिकवाद क्या है?
⦁ प्रथम विश्वयुद्ध कब हुआ था?
⦁ इटली का एकीकरण कब हुआ था?
⦁ भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब और कहाँ हुई थी?
⦁ विषुवत रेखा किस गोलार्ध में है?
⦁ मकर रेखा किस गोलार्ध में है?
⦁ खगड़िया का मक्का के उत्पादन में क्या स्थान है?
⦁ खिलाफत आंदोलन क्या है? इसके बारे में लिखिए।
⦁ संसाधन कितने प्रकार के होते हैं? सभी का नाम बताइए।
⦁ कैल्शियम क्लोराइड को जल में डालने पर क्या अभिक्रिया होगी?
⦁ विद्युत् चुम्बकीय प्रेरण किसे कहते हैं?
⦁ कुंडली किसे कहते हैं ?
⦁ अर्थव्यवस्था क्या है?
⦁ भारत के पड़ोसी देश के नाम बताइए।
⦁ वन हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं?
⦁ सकल घरेलू उत्पाद क्या है?
⦁ राजनीतिक दल के क्या कार्य हैं?
⦁ नगर निगम के कितने अंग होते हैं? लिखिए।
⦁ गया के मेयर कौन हैं?
⦁ मुद्रा के क्या कार्य हैं?
⦁ रोलेट एक्ट क्या है?
⦁ वनों की कटाई से क्या हानि हो रही है?
⦁ चंपारण सत्याग्रह आंदोलन के बारे में लिखिए।
⦁ लेनिन की मृत्यु कब हुई थी?
⦁ प्रति व्यक्ति आय से आप क्या समझते हैं?
⦁ फ़्रांस की क्रांति कब हुई थी?
⦁ रसायन विज्ञान के पाठ्यपुस्तक के चैप्टर के नाम बताइए।
⦁ प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है? इसके दो उदाहरण बताइए।
⦁ समजातीय श्रेणी के उदाहरण बताइए।
⦁ जाइलम एवं फ्लोएम में क्या अंतर है ?
⦁ न्यूटन का सूत्र क्या है ?
⦁ अल्केन और अल्काइन का सूत्र क्या है?
⦁ इथेन का सूत्र क्या है?
⦁ नाभिकीय अभिक्रिया क्या है?
⦁ जीवाश्म ईंधन क्या है?
⦁ कॉपर सल्फेट में आयरन मिलाकर क्या बनाया जाता है?
⦁ प्रकाश संश्लेषण क्या है?
⦁ प्रकाश संश्सलेषण की परिभाषा और इसका का सूत्र बताइए।
⦁ दृष्टि दोष से आप क्या समझते हैं?
⦁ दृष्टिदोष कितने प्रकार के होते हैं? इसे कैसे दूर किया जाता है?
⦁ रासायनिक अभिक्रिया क्या है? इसे उदहारण सहित समझाइए।
⦁ पुष्प का नामांकित चित्र बनाइए।
⦁ जरा दूरदर्शिता से आप क्या समझते हैं?
⦁ क्रियात्मक समूह क्या है?
⦁ धातु और अधातु में क्या अंतर है?
⦁ ग्लूकोज का सूत्र क्या है?
⦁ दो एसिड का नाम बताइए।
⦁ विभवान्तर से क्या समझते हैं ?
⦁ निकट दृष्टि दोष को दूर करने के लिए कौन-सा लेंस लगता है?
⦁ किरणपुंज क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं?
⦁ परागण क्या है? निषेचन कहाँ होता है?
⦁ उत्तक कितने प्रकार के होते हैं?
⦁ अभिसारी, अपसारी और समांतर किरणपुंज के बारे में बताइए।
⦁ लेंस के बारे में बताइए।
⦁ कूलम्ब के नियम बताइए।
⦁ दर्पण क्या है?
⦁ दर्पण का सूत्र क्या है?
⦁ लेंस क्या है? लेंस सूत्र बताइए।
⦁ फोकस की परिभाषा बताइए।
⦁ गुणसूत्र से क्या समझते हैं?
⦁ जिप्सम का सूत्र बताइए।
⦁ प्लास्टर ऑफ पेरिस क्या है?
⦁ प्रकाश संश्लेषण के लिए क्या-क्या आवश्यक है?
⦁ विभव क्या है?
⦁ विभवांतर क्या है?
⦁ चार कोशिकांग का नाम बताइए।
⦁ प्रकाश के परावर्तन के नियम क्या हैं?
⦁ प्रकाश के अपवर्तन के नियम क्या हैं?
⦁ जनन क्या है? लैंगिक जनन क्या है?
⦁ ओम और परिरोध में क्या संबंध है?
⦁ यूनिट क्या है?
⦁ श्वसन तंत्र में कौन-कौन से अंग शामिल होते हैं?
⦁ इथाइल अल्कोहल जल में विलय होता है। क्यों ?
⦁ विरंजक चूर्ण का सूत्र बताइए।
⦁ पोटेशियम क्लोराइड का सूत्र बताइए।
⦁ वज्र गुणन विधि से प्रश्न को हल कीजिए।
⦁ थेल्स प्रमेय क्या है? सिद्ध कीजिए।
⦁ छिन्नक के आयतन का सूत्र क्या है?
⦁ किन्हीं तीन बिन्दुओं के संरेख होने की शर्त क्या है?
⦁ माध्य का सूत्र क्या होता है?
⦁ बहुपद क्या है ?
⦁ अल्फ़ा + बीटा = क्या होता है ?
⦁ मूलों का योग, मूलों का गुणनखंड कैसे निकालते हैं?
⦁ बहुलक का सूत्र क्या है? लिखिए।
⦁ एल्गोरिथ्म क्या है? लिखिए।
⦁ घन का आयतन क्या है?
⦁ घनाभ का आयतन क्या होता है?
⦁ एक शंकु का आयतन 143cm3 है, त्रिज्या 7 है तो उसका त्रिज्यक उंचाई बताइए।
⦁ द्विघात बहुपद से गुना और भाग बनाएं।
⦁ द्विघात समीकरण का क्या सूत्र है?
⦁ tan 45 का मान बताइए।
⦁ शून्य का आयतन बताइए।
⦁ निकट दृष्टि दोष को दूर करने के लिए कौन-सा लेंस लगता है?
⦁ दूरी सूत्र निकालिए।
⦁ जिस विषय पर परीक्षा में अनुच्छेद लिखा था, उसी पर दो वाक्य संस्कृत में लिखिए।
⦁ वेदांग कितने है। उनके नाम बताइए।
⦁ संधि विच्छेद कीजिये- रमेशः, विद्यालयः, महात्माः, देवालय, पुस्तकालय, प्रत्येकः, परोपकारः।
⦁ 'मैं गया में रहता हूँ' इसका संस्कृत में अनुवाद कीजिए।
⦁ कोई श्लोक बोलिए और लिखिए।
⦁ पुस्तकालय पर अनुच्छेद लिखिए।
⦁ संस्कृत व्याकरण में पुरुष कितने होते हैं ?
⦁ संस्कृत व्याकरण में वचन कितने प्रकार के होते हैं ?
⦁ संस्कृत भाषा का क्या महत्त्व है ?
⦁ मंगलम पाठ का परिचय बताइए।
⦁ लकार किसे कहते हैं? इसके कितने भेद होते हैं?
⦁ लट् लकार क्या है?
⦁ .... पाठ का सारांश सुनाइए।
⦁ अलस कथा का सारांश बताइए।
⦁ करमवीर कथा का सारांश लिखिए।
⦁ भारतीय संस्कार के बारे में बताइए।
⦁ उर्दू में मार्फा किसे कहते हैं?
⦁ ईदगाह के लेखक कौन हैं?
⦁ ईदगाह के कौन-कौन से मुख्य पात्र हैं ?