फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prashant kishor : राजद के लिए प्रशांत किशोर ने खड़ी की मुसीबत; पटना में आज क्या हुआ, क्या बोल गए पीके

Sun, 01 Sep 2024 07:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : चुनावी रणनीतिकार और 2 अक्टूबर को राजनीतिक दल के गठन की घोषणा करने वाले प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति गरमा दी है। पीके के नए कदम से लालू यादव की पार्टी राजद का बड़ा समीकरण बिगड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत किशोर आज पटना में राजद पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से मुसलमान के रहनुमा होने का दावा करने वाले अगर हिम्मत है तो मुसलमानों की जितनी आबादी है उसको उतना सीट देकर दिखाओ। उन्होंने एलान करते हुए कहा कि जन सुराज बिहार विधान सभा चुनाव में 40 सीटों पर मुसलमानों को टिकट देगा और जहां राजद मुस्लिम उम्मीदवार खड़ा करेगा वहां मैं हिन्दू उम्मीदवार खड़ा करुंगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी लड़ाई राजद से नहीं है, बल्कि सीधे एनडीए से है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल 2025 में जन सुराज का मुख्यमंत्री बनेगा। राजद न तीन में है न तेरह में।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
प्रशांत किशोर ने राजद को दी खुली चुनौती 
प्रशांत किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के लोग जो पिछले 30 वर्षों से मुसलमान के रहनुमा होने का दावा करते हैं, मैंने उनको आज इस सभा और इस मंच के जरिए चुनौती दे रहा हूं कि अगर वह यह कह रहे हैं कि जनसुराज के लोग आएंगे, कोई मुसलमान उनको वोट देगा तो वोट बंटेगा, तो मैं उनको यह कह रहा हूं कि जहां भी आपके मुस्लिम उम्मीदवार जीते हुए हैं आप वहां मुस्लिम उम्मीदवार खड़ा कीजिए। आप जहां मुस्लिम उम्मीदवार खड़ा करेंगे मैं वहां मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू उम्मीदवार खड़ा कर के चुनाव लडूंगा। प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल को चुनौती देते हुए कहा कि विगत 30 वर्षों से जिन मुसलमान का तुम वोट लेते रहे हो उसकी हकमारी बंद करो और हिम्मत हो तो उनकी आबादी के हिसाब से टिकट देकर दिखाओ। वोट तो तुमने लिया है यह हमने उनको चुनौती दी है।

2025 में जनसुराज से बनेगा मुख्यमंत्री 
 प्रशांत किशोर ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल 2025 में जन सुराज का मुख्यमंत्री बनेगा। जन सुराज की सरकार बनेगी। इस संबंध में प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी लड़ाई राजद से है ही नहीं। जन सुराज की लड़ाई सीधे एनडीए से है। लोकसभा चुनाव के नतीजे को अगर आप देखिएगा तो 176 सीट पर तो  NDA आगे है राजद न तीन में है और न तेरह में। राजद को कौन पूछता है। लड़ाई जन सुराज और एनडीए में है। आरजेडी चाहे धरने पर जाकर बैठ जाय चाहे अनशन पर बैठ जाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें