ग्रामीणों की मदद से जवानों की बची जान
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
घटना कुछ देर पहले की बताई गई है, जहां राहत सामग्री लेकर जा रहा वायु सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। घटना मुजफ्फरपुर जिला के औराई प्रखंड अंतर्गत घनश्यामपुर इलाके का है, जहां पर बाढ ग्रस्त इलाके में यह बड़ा हादसा हुआ है। घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत रही कि इस हादसे में पायलट और सेना के जवान सुरक्षित हैं। घटना होते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के पहल पर उन सभी जवानों को बाढ़ के पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
सकुशल गोरखपुर के लिए हुए रवाना
बताया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एयरलिफ्ट करके सभी जवानों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के वायु सेना के अस्पताल एयरलिफ्ट कर भेजा गया है। इस दौरान में सभी जवान का एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार कराया गया और फिर सभी जवानों को सुरक्षित भेजा गया है। इस मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग के ओएसडी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्र में हमारे द्वारा लगातार राहत वितरण का कार्य किया जा रहा है। आज इसी क्रम में मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के घनश्यमापुर इलाके में राहत वितरण के दौरान तकनीकी खराबी आने से एक वायु सेना का चौपर इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा। सभी जवान सुरक्षित हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद सभी जवानों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया है। सभी जवान सुरक्षित हैं और ठीक हैं। फिलहाल सभी को गोरखपुर के वायु सेना के अस्पताल में भेजा गया है। इस मामले में वायु सेना की टीम अपने स्तर से जांच करेगी।