फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सुपौल में स्कॉर्पियो-ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, दो लोगों की हालत गंभीर; हायर सेंटर रेफर

Tue, 08 Oct 2024 08:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

स्थानीय लोगों के सहयोग से ही दोनों घायलों को किसी तरह स्कॉर्पियो से बाहर निकाल कर राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, राघोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल जिले के एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना में स्कॉर्पियो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों के टकराने की आवाज सुन कर लोग दौड़े। जिसके बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया
स्थानीय लोगों के सहयोग से ही दोनों घायलों को किसी तरह स्कॉर्पियो से बाहर निकाल कर राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के आनंदीपट्टी निवासी रंजीत सिंह व धर्मेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है।

दोनों के सिर में काफी गंभीर चोट है
रेफरल अस्पताल में घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि दोनों के सिर में काफी गंभीर चोट है, जिसकी वजह से दोनों की हालत काफी नाजुक है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें