गर्दनीबाग थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।
- फोटो : अमर उजाला
पटना में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों ओर से हवाई फायरिंग होने लगी। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है।
घटनास्थल से दो खाली मैगजीन और चार खोखा बरामद किया गया
बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर मोहल्ला में अशोक राय और मां मुंडेश्वरी अपार्टमेंट निवासी रोशन कुमार के घर में लड़की की शादी थी। दोनों के घर एक दूसरे के पास हैं। बारात लगने के क्रम में दोनों घर वालों में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें राजू उर्फ राजू ने फायरिंग किया। राजू उर्फ राजीव को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली मैगजीन और चार खोखा बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुइ र्है। दोनों नशे में थे।
गाड़ी हटाने को लेकर दोनों पक्ष में हुआ विवाद
राजू उर्फ राजीव छपरा जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के दयाल चक निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के पुत्र राजू उर्फ राजीव कुमार है जो वर्तमान में दानापुर के आशोपुर में रहता है। वहीं दीपक कुमार राधा स्वामी नामक का एक एनजीओ चलाता है। गया जिला के कोच थाना अंतर्गत ओपाह चक निवासी विमल शर्मा का पुत्र है। थानेदार का कहना है कि गाड़ी हटाने को लेकर जब विवाद हुआ तब दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए थे। इसी बीच दोनों पक्ष में विवाद होने लगा। इसी दौरान राजू अपने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने लगे। इधर से फायरिंग होते हुए फिर दूसरे पक्ष के लोग भी फायरिंग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही आसपास के लोग फरार हो गए। पुलिस ने राजू और दीपक को नशे की हालत में पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल दो खाली मैगजीन और चार खोखा बरामद किए गए हैं।