फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood : झरने में आई बाढ़ में बहीं तीन लड़कियां; एक लड़की को बचाया, दूसरी किनारे लगी, तीसरी निकली जीवट

Mon, 30 Jun 2025 12:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Lagurahi waterfall: लोग पिकनिक मानने के लिए लगुराही जलप्रपात गए थे। सभी लोग नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आया और देखते ही देखते वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
अचानक आया तेज बहाव। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के लगुराही पहाड़ी पर छह लड़कियां पिकनिक मनाने गई थी। पिकनिक मनाने के दौरान अचानक जलप्रपात हुआ। पहाड़ी पर पानी का तेज बहाव होने लगा। इस दौरान तीन लड़कियां पानी के तेज बहाव में फंस गई। स्थानीय युवाओं ने तीनों लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मिली जानकारी के मुताबिक गयाजी के इमामगंज के लगुराही जलप्रपात के नीचे युवा, युवतियों, बच्चों एवं अन्य लोग स्नान का मजा ले रहे थे। वहीं तेज बहाव आ गया। इसमें तीन लड़कियां बहने लगीं। इस दौरान वहां पर कुछ देर के लिए आपाधापी का माहौल कायम हो गया। वहीं उस मंजर को देख वहां पर मौजूद लोगों ने पानी के तेज बहाव में बह रही सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

विज्ञापन

चंद मिनट में ही लोगों की जान जोखिम में पड़ गई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार दोपहर में मौसम सामान्य था। बड़ी संख्या में लोग जलप्रपात का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी इलाकों से भारी मात्रा में पानी नीचे गिरने लगा, जिससे जलप्रपात में तेज बहाव आ गया। चंद मिनट में ही नीचे मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर तैनात कर्मियों की सतर्कता और तत्परता की बदौलत समय रहते पानी के तेज बहाव में बह रही सभी लड़कियों को बाहर निकाल लिया गया। वहीं इस घटना में में एक बच्ची को पहाड़ के चट्टानों में चोट लगने से घायल हो गई। जिसे आसपास के सहयोग से पास के डॉक्टर के पास इलाज कराया गया। फिलहाल बच्ची की स्थिति सामान्य है। इधर, इस घटना के बाद वहां पर स्नान कर रहे लोग डर के मारे वहां से चले गए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें