गया निवासी अर्चना मिश्रा बनी बिहार की पांचवीं टॉपर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कला संकाय में 13 बच्चों में 9 लड़कियां हैं और चार लड़के हैं। उन लड़कियों में वैशाली की अंकिता कुमारी (94.6%), मुजफ्फरपुर की अनुष्का कुमारी (94.2%), बेगूसराय की रुकैया फातिमा (94.2 %), सारण जिले की आरती कुमारी (94%), सोनपुर की सानिया कुमारी (94%), राजधानी पटना की अंशु रानी (93.8%), मुजफ्फरपुर की संजना कुमारी (93.6%), पूर्वी चंपारण की तनु कुमारी (93.6%) और गया की अर्चना मिश्रा (93.6%) शामिल हैं। वहीं लड़कों में बक्सर के शकिब शाह (94.6%), गया के अंकित कुमार (94%) मुजफ्फरपुर के चंद्रमणि लाल (93.6%) और सहरसा के रिशु कुमार (93.6%) शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़िए- BSEB Result: 27 दिनों में 68 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की बिहार बोर्ड ने की जांच; इंटर परीक्षा में बनाया यह रिकॉर्ड
वाणिज्य विषय में टॉप लिस्ट में 6 लड़कियां और एक लड़का है। उन सूचियां में वैशाली की (रोशनी कुमारी 95%), औरंगाबाद की अंतरा खुशी (94.6%), मधुबनी की सृष्टि कुमारी (94.2%), अररिया की निधि शर्मा (94%), रोहतास की अदिति सोनकर (94%) और भोजपुर की अंशु कुमारी (93.8%) हैं। वही निशांत राज को 94.2% अंक प्राप्त हुआ है।