फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Inter Toppers: इंटर परीक्षा के टॉपर्स को दो-दो लाख रुपये मिलेंगे, लैपटॉप और छात्रवृत्ति किसे मिलेगी?

Tue, 25 Mar 2025 02:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Board Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्दी परीक्षा लेकर रिजल्ट देने का रिकॉर्ड तो बना ही रहा, परीक्षार्थियों के लिए भी दिल खोलकर खर्च कर रहा है। इस बार टॉपर्स को लगभग दोगुनी राशि दी जा रही है। दो लाख तक। लैपटॉप और छात्रवृत्ति का विवरण भी देखें।
विज्ञापन
एसीएस और शिक्षा मंत्री के साथ परीक्षा परिणाम जारी करते बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा के टॉपर्स के लिए खुशखबरी है। इस बार बिहार बोर्ड उन्हें पिछली बार की तुलना में दोगुणी राशि देने जा रही है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने पहले ही इस बार की घोषण कर दी थी। आज रिजल्ट जारी करने के बाद टॉपर्स को मिलने वाली दोगुणी राशि, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र की जानकारी फिर से दी। उन्होंने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस वर्ष से इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में तीनों संकाय - विज्ञान, वाणिज्य एवं कला में प्रथम 05 रैंक तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी मेहनत को मान्यता देने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन


जानिए, किसे कितनी राशि मिलेगी
  • प्रथम स्थान: एक लाख रुपये की बजाय दो लाख रुपये
  • द्वितीय स्थान: 75 हजार रुपये की जगह 1.5 लाख रुपये
  • तृतीय स्थान: 50 हजार रुपये की जगह एक लाख रुपये
  • चतुर्थ स्थान: 15 हजार रुपये की जगह 30 हजार रुपये
  • पंचम स्थान: 15 हजार रुपये की जगह 30 हजार रुपये

बिहार बोर्ड की ओर से सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल भी दिया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि  समिति ने 'बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति' की राशि में भी बढ़ोतरी की है। अब इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 के टॉप 05 विद्यार्थियों को प्रति माह 1,500 रुपये की बजाय 2,500 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन

टॉपर्स की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
  •  

 
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
जानिए, किसे कब तक मिलेगी छात्रवृत्ति
  • सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम के लिए नामांकित विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन पर पांच वर्ष तक
  • स्नातक तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए चार वर्ष तक
  • समेकित (प्दजमहतंजमक) पांच वर्षीय कोर्स के लिए पांच वर्ष तक
  • तकनीकी शिक्षा डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नामांकित विद्यार्थियों को कोर्स की समाप्ति तक छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें