फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम पर किया हमला, मौत के बाद भड़के परिजन; नहीं कराया पोस्टमोर्टम

Sun, 22 Jun 2025 10:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : बच्ची अकेले जाने की जिद कर रही थी। मां ने मना किया तो बेटी जोर-जोर से रोने लगीं। क्यों कि उस मां को आने वाले खतरों का एहसास नहीं था। कुछ घंटों के बाद जब वह घर जाने लगी, तो कुत्तों के झुंड में बेहोश पड़ी अपनी बेटी को देखकर उसका कलेजा कांप गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की है। मृतक बच्ची की पहचान नवटोलिया गांव निवासी विपिन कुमार सिंह की पुत्री रूपा कुमारी (07) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav: लालू यादव ही बने रहेंगे अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कल नामांकन करेंगे; पढ़िए पूरी खबर

घटना के संबंध में मासूम बच्ची की परिजनों ने बताया कि घर से कुछ ही दूरी पर स्थित कारी कोसी नदी किनारे खेत गई थी। बच्ची की मां खेत में काम कर रही थी, इसी दौरान बच्ची अपने बासा पर जाने की जिद कर रोने लगी। बच्ची की जिद्द को देखकर मां ने बच्ची को अकेले जाने इजाजत दे दी। मां के कहने पर बच्ची अकेले ही वहां से निकल गई। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। हमले में आवारा कुत्तों ने बच्ची का गाल और एक हाथ सहित शरीर के कई जगहों पर काट लिया। आवारा कुत्तों के हमले से बच्ची बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा बोले- परिसीमन को लेकर बिहार के साथ हो रहा अन्याय, इसके खिलाफ जनता को करेंगे एकजुट

आधे घंटे के बाद खेत से काम खत्म कर बासा लौटने के दौरान उसने देखा कि रूपा जमीन पर गिरी हुई है और बेहोशी हालत में पड़ी हुई है। बच्ची की मां ने कहा कि मासूम बच्ची के बगल में ही कुत्तों का झुंड  वहीं घूम रहे थे। बच्ची को देखकर मां दौड़कर कर किसी तरह बच्ची को कुत्ते से बचाकर वहां से भागकर आननफानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रूपौली ले गई। इसी दौरान रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई और वही गांव में सनसनी फैल गई। बच्ची तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की। वहीं बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम करने से साफ इंकार कर दिया। वहीं मोहनपुर पुलिस ने बताया कि कुत्तों के काटने से एक बच्ची की मौत हुई है। मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें