फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गिरिराज सिंह बोले- बंगाल को बंग्लादेश बनाने की हो रही साजिश, राहुल और ममता के बारे में ऐसा कहा

Sun, 03 Nov 2024 02:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल सरकार, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और ओवैसी पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि सनातन की परिभाषा कांग्रेस को कहां से पता रहेगा?
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल सरकार, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और ओवैसी पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि सनातन की परिभाषा कांग्रेस को कहां से पता रहेगा। त्रिपुंड लगाने से कोई सनातनी नहीं हो जाता। इनके पंडित जवाहर लाल नेहरू ही कहते थे कि बाई डिफॉल्ट हम हिंदू हो गए।
विज्ञापन


बाबा बागेश्वर सरकार का समर्थन करें संत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा बागेश्वर सरकार सनातन हिंदुओ को एक करने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं तो उनका समर्थन देश के सारे संतो को देना चाहिए। क्योंकि, पाकिस्तान में हिंदू बचे नहीं, बंग्लादेश में जो हिंदुओ के साथ हुआ सभी ने देखा। अब कांग्रेस के लोग कह रहें है कि बंगाल में भी यही होगा। बंगाल को अगला बंग्लादेश बनाने की साजिश हो रही है।

ममता बनर्जी के बारे में यह कहा
उन्होंने कहा कि बंगाल के काली पूजा में जो किया गया, उसपर बंगाल की ममता दीदी तो अंधी हो ही गई हैं। कुर्सी की लालच में वो बंगाल को बंग्लादेश बनाना चाहती है। तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और ओवैसी इस पर जवाब दें। कोलकाता के अंदर काली पूजा या काली विसर्जन नहीं होगा तो कहां होगा। उन्होंने कहा कि यह लोग बताए कि हमलोगों ने ताजिया पर कभी एक पत्थर भी फेंका है क्या? देश को यह बर्दाश्त नहीं है। बंगाल को बंग्लादेश बनाने की साजिश चल रही है। यह साजिश कभी सफल नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें