रेल मंत्रालय बिहार में दो और वंदे भारत ट्रेन शुरू कर रही है। 15 सितंबर से गया-हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलेगी। वही दूसरा गया-नवादा-किउल रेलखंड पर वाराणसी-देवघर दौड़ेगी। हालांकि रेल यात्रियों के लिए 18 सितंबर से गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वहीं वाराणसी-देवघर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 16 सितंबर से ही इस ट्रेन की सुविधा रेल यात्रियों को मिलने लगेगी। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गया और हावड़ा के बीच अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है। 15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छः वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ करेंगे। इसी क्रम में प्रधानमंत्री गया और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर करेंगे।
15 सितंबर को
गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन (02304) गया से 11.00 बजे खुलकर 19.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 12.05 बजे कोडरमा, 13.25 बजे पारसनाथ, 14.30 बजे धनबाद, 15.40 बजे आसनसोल और 16.25 बजे दुर्गापुर रूकते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी।
वहीं 18 सितंबर से
हावड़ा-गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन (22303/22304) का नियमित परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन गया और हावड़ा से गुरूवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन चलेगी।
हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस (22303) हावड़ा से 06.50 बजे खुलकर 12.30 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 08.28 बजे दुर्गापुर, 08.53 बजे आसनसोल, 09.43 बजे धनबाद, 10.13 बजे पारसनाथ एवं 10.58 बजे कोडरमा रूकते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन
गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22304) बनकर गया से 15.15 बजे खुलकर 21.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 16.15 बजे कोडरमा, 17.15 बजे पारसनाथ, 18.00 बजे धनबाद, 18.48 बजे आसनसोल और 19.11 बजे दुर्गापुर रूकते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी।
गया-नवादा-किउल रेलखंड पर भी दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दूसरा वंदे भारत ट्रेन गया-नवादा-किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के बीच चलेगी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को
बैधनाथधाम-वाराणसी वंदे भारत (02249) बैधनाथधाम से 11.00 बजे खुलकर 21.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 11.15 बजे जसीडीह, 13.20 बजे किउल, 15.15 बजे नवादा, 16.25 बजे गया, 18.15 बजे सासाराम और 19.55 बजे पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रूकते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी।
यह ट्रेन यात्रियों के लिए 16 सितंबर से
वाराणसी-देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन (22500/22499) का नियमित चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी और देवघर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन चलेगी।
वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (22500) वाराणसी से 06.20 बजे खुलकर 13.40 बजे देवघर पहुंचेगी। इस बीच 07.00 बजे पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 08.15 बजे सासाराम, 09.25 बजे गया, 10.20 बजे नवादा, 11.30 बजे किउल और 13.15 बजे जसीडीह रूकते हुए 13.40 बजे अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन
देवधर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (22499) बनकर देवघर से 15.15 बजे खुलकर 22.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस बीच 15.22 बजे जसीडीह, 16.40 बजे किउल, 17.48 बजे नवादा, 19.10 बजे गया, 20.18 बजे सासाराम और 21.30 बजे पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रूकते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी।