फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पीएम आवास योजना से 75295 को मिली पहली किस्त: किन्हें, क्यों और कैसे मिली कितनी राशि?

Mon, 24 Mar 2025 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

PM awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किस्त में दी जाती है, जिसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाती है।
विज्ञापन
लाभुक को स्वीकृति पत्र देते मंत्री श्रवण कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्री श्रवण कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि के वितरण के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 75,295 लाभार्थियों को एकमुश्त 40,000 रुपये की पहली किस्त की राशि दी गई, जिससे कुल 301 करोड़ 18 लाख रुपये का व्यय हुआ। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पहला लक्ष्य सितंबर 2024 में 2,43,903 था। इस लक्ष्य के तहत 17 सितंबर 2024 को आयोजित कार्यक्रम में लगभग 90,000 लाभार्थियों को पहली किश्त का भुगतान किया गया, जिस पर 360 करोड़ रुपये का खर्च आया। इसके बाद सात अक्टूबर 2024 को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रथम किस्त की राशि दी गई, जिसमें 400 करोड़ रुपये का व्यय हुआ।

विज्ञापन


 

जानिए, अब तक की स्थिति

  • 7 लाख 24 हजार 230 परिवारों को आवास स्वीकृति।
  • 6 लाख 30 हजार 49 लाभार्थियों को पहली किस्त का भुगतान।
  • 2 लाख 1 हजार 82 लाभार्थियों को दूसरी किस्त, और
  • 1 लाख 21 हजार 539 लाभार्थियों को तीसरी किस्त दी गई है।
  • 58,409 आवास पूर्ण हो चुके हैं।
मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से 5,46,745 का अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का कुल लक्ष्य 7,90,648 है। पहली किस्त का भुगतान करने में 1200 करोड़ रुपये खर्च हुए।

 

आने वाले 100 दिनों में ऐसा होगा

इन लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किश्त के रूप में 80,000 रुपये की राशि दी जाएगी। साथ ही, मनरेगा के माध्यम से 90 दिनों के अकुशल मजदूरी के रूप में 22,050 रुपये और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक लाभार्थी को कुल 1,54,050 रुपये मिलेंगे। आज के कार्यक्रम में 75,000 लाभार्थियों को आगामी 100 दिनों में कुल 1,155.375 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। इस प्रकार, कुल 7,90,648 लाभार्थियों को आवास निर्माण, शौचालय निर्माण और मनरेगा अकुशल मजदूरी सहित कुल 12,179.93 करोड़ रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें