Bihar : अचानक तेज धमाका हुआ। कोई कुछ समझ पाता तब तक बदमाश वहां से फरार हो गये। लोग दौड़ कर आये तो पता चला कि किसी ने बम फेंका है, जिसमें चार लोग घायल हो गये। हालांकि महिला डीएसपी इसे बमबाजी नहीं पटाखेबाजी कह रही हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने बमबाजी किया जिसमें लगभग 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जांघ, गर्दन, पैर आदि जगह पर जख्म हए हैं। पहने हुए कपड़ों के चीथड़े उड़ गये हैं। आननफानन में आसपास के लोगों ने जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के ऊपर टोला की है।
घटना के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। कुछ लोगों का कह्नना है कि एक दिन पहले भी यहां गोलीबारी की घटना हुई थी। गुरुवार की शाम हुए बमबाजी की घटना को लेकर कारण का पता नहीं चल पा रहा है। इधर बलिया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। डीएसपी ने भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ऊपर टोल में एक मंदिर है, जहां रोज की तरह कुछ लोग बैठे थे। वहीं कुछ अज्ञात बदमाश अँधेरे में छुपकर आये और बम फेंककर फरार हो गये। घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया है। सभी घायलों को बलिया के ही एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। फिलहाल जख्मियों को अस्पताल में खतरे से बाहर बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। घटना के संबंध में संबंध में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। बम जैसा प्रतीत नहीं हो रहा है। लग रहा है, किसी शरारती तत्वों के द्वारा कोई पटाखा फोड़ा गया है, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल बम की बात अफवाह है।