फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बूढ़ी गंडक में डूबने से जुड़वा भाइयों समेत चार की मौत से हड़कंप, कल दिल्ली जाने वाले थे

Wed, 18 Jun 2025 07:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: अविनाश और अभिषेक अन्य लड़कों के साथ नहाने गए थे। नहाने के दौरान सभी गहराई में चले गए। चारों ने एक-दूसरे को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। देखते ही देखते चारों लड़के डूब गए।  
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के क्रम में चार युवकों की डूब कर मौत हो गई।  इसमें से दो बच्चे जुड़वा भाई थे। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।  घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नुरल्लापुर गांव की बताई जा रही है। काफी मशक्कत के बाद सभी बच्चों का शव पानी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


कल दिल्ली जाने वाले थे
बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर नुरूलाहपुर गांव के सहनी घाट पर मंगलवार को बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी के शव स्थानीय मछुआरों ने नदी से निकाला है। मृतकों में चांसी दास के पुत्र अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार, दोनों 18 वर्ष के थे। दोनों जुड़वा भाई थे। वार्ड 5 के रहने वाले थे। दोनों गुरुवार को दिल्ली जाने वाले थे। इसी परिवार के एक अन्य किशोर कल्लर दास का बेटा 12 वर्षीय रौशन कुमार भी डूबा था। तीन डूबे हुए युवक और किशोर का घर एक ही मोहल्ले में है। वही 
चौथा मृतक रामशोभित दास का 12 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार था। वह वार्ड 2 का रहने वाला था। 
 बिहार में इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटनावासियों को कब मिलेगी गर्मी से राहत?
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई में जुटी है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना के बाद से आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बूढ़ी गंडक नदी में घाट तो नहाने के लिए बना है पर यहां पर किसी भी तरह की सुरक्षात्मक व्यवस्था कहीं भी नहीं की है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और उचित कार्रवाई करे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें