फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गंगा में चार बच्चे डूबे; मुख्यमंत्री ने जताया दुःख, परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा

Sun, 16 Jun 2024 04:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar : गंगा दशहरा के मौके पर चार बच्चे स्नान करने के क्रम में गंगा नदी में डूब गए। एसडीआरएफ को बुलाया गया। घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को चार-चार लाख रुपया देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर में गंगा दशहरा के दौरान गंगा में नहाने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना बिहार और यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र शिवपुर गंगा घाट के समीप की है। सभी मृतक बिहियां थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान दीपू यादव, सोनू यादव, निशु शर्मा और रामजी गोंड के रूप में हुई है।

विज्ञापन


नहाने के क्रम में चार लोग डूबे 
 घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा दशहरा के मौके पर बहोरनपुर थानाक्षेत्र के शिवपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ रही थी। सैकड़ों लोग गंगा में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान चार लोग गंगा में डूबने लगे। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, चारों गंगा की तेज धार में बह गए। उनके डूबने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद गंगा में डूबे चारों बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। भीषण गर्मी और कड़ी धूप के कारण चारों की तलाश करने में परेशानी आ रही है। हालांकि एसडीआरएफ के साथ-साथ स्थानीय गोतोखोरों की टीम भी नदी में डूबे बच्चों के तलाश में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ के साथ स्थानीय थाना की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और लापता बच्चों लोगों की नदी में तलाश शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ है।

डीएम ने कहा घटनास्थल यूपी का क्षेत्र 
घटना के संबंध में भोजपुर डीएम राजकुमार का कहना है कि घटना की सूचना जैसे ही मिली वैसी ही जगदीशपुर के एसडीएम और डीएसपी को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर कैम्प कर रहे हैं। जो घटना हुई है वह कानूनी रूप से यूपी के लालगंज ओपी क्षेत्र की है। यूपी प्रसाशन को सूचना दी गई है, एसडीआरएफ टीम पहुंच गंगा में शवो को ढूंढ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सीएम ने जताया दु:ख 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले के शिवपुर गंगा घाट पर चार बच्चों के डूबने से हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना अत्यंत दु:खद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों  के परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें