फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : नेपाल सीमा के पास स्कूल के हॉस्टल से चार छात्राएं गायब; तीन लड़कियां झारखंड और एक बिहार की अचानक गुम

Sun, 08 Oct 2023 10:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

गायब हुईं चार छात्राओं में से तीन झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले तथा एक सीतामढ़ी जिले के ही बैरगनिया की रहने वाली हैं। चारों बीते दो अक्टूबर से ही लापता हैं। उक्त छात्राएं अपने घर भी नहीं पहुंची सकी है।
विज्ञापन
हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा से लगे सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के मुजौलिया बाजार स्थित आनंद मार्ग प्राइमरी स्कूल के हॉस्टल से एक साथ चार नाबालिग छात्राएं लापता हो गई हैं। घटना के बाद चारों की काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बताय जा रहा रहा है कि गायब हुईं चार छात्राओं में से तीन झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले तथा एक सीतामढ़ी जिले के ही बैरगनिया की रहने वाली हैं। चारों बीते दो अक्टूबर से ही लापता हैं। अब तक अपने घर भी नहीं पहुंची सकी है।

विज्ञापन


इधर, घटना के बाद अभी तक इस मामले में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं कराई गई थी। इस बीच शनिवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि ने शनिवार रात करीब 10 बजे फोन पर बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसपी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर जांच के लिए निकले हैं। यह स्कूल सोनबरसा थाना क्षेत्र में है। सोनबरसा थानेदार शंभूनाथ सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।

मुजौलिया बाजार में आनंद मार्ग प्राइमरी स्कूल का संचालन होता है
स्कूल प्रबंधन ने चारों छात्राओं के गायब होने के पीछे किसी का नाम नहीं लिया है। मुजौलिया बाजार में आनंद मार्ग प्राइमरी स्कूल का संचालन होता है। कक्षा पांच तक के इस स्कूल में छात्रावास की भी सुविधा है।इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के मिर्जाडीह निवासी कक्षा नौ की छात्रा गणेश मार्डी की 16 वर्षीय बेटी सोहागी मार्डी, चौथी की छात्रा बुटका हेमब्राम की पुत्री बहमाई हेमब्राम (14) और तीसरी की छात्रा मंगली हेमब्राम (10) के अलावा सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाने के डुमरबाना निवासी राजू पटेल की दूसरी में पढ़ने वाली पुत्री रिया कुमारी (12) रहती थीं।
विज्ञापन


प्राचार्य के मोबाइल पर चारों बच्चियों के लापता होने की सूचना दी
सोहागी मार्डी का नामांकन आनंद मार्ग स्कूल के ठीक सामने लगभग 50 मीटर दूर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाजार में है, लेकिन वह छात्रावास में ही रहती थी। बीते 26 सितंबर को संचालिका सह प्राचार्या आनंद तपो प्रभा आचार्य आनंद मार्ग के धर्म महासम्मेलन में भाग लेने जगन्नाथ पुरी चली गईं। उन्होंने इन बच्चियों की देखभाल की जिम्मेदारी ग्रामीण मनतोरिया देवी एवं सुनीता देवी को सौंपी थी। दो अक्टूबर को दोनों महिलाओं ने प्राचार्य के मोबाइल पर चारों बच्चियों के लापता होने की सूचना दी। चार अक्टूबर को प्राचार्या वापस आईं। तब उक्त कारवाई में जुटी है। 

क्या बोलीं स्कूल की प्राचार्या
प्राचार्या का कहना है कि खोजबीन के क्रम में कुछ लोगों ने बताया कि चारों लड़कियों को सीतामढ़ी जाने वाली बस में चढ़ते देखा गया था। उनकी तलाश की जा रही है।उन्होंने कहा सभी के अभिभावकों को सूचित किया गया है। बैरगनिया के स्वजन आकर जा चुके हैं। झारखंड के अभिभावक एक-दो दिन में आने की बात बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें