फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ट्रक ने अब पांच साल के बच्चे की जान ली, सड़क जाम कर हंगामा; ट्रक चालक मौके से हो गया फरार

Tue, 21 Nov 2023 06:56 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय/दरभंगा

सार

बिहार में ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद से ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं दूसरी ओर, बेगूसराय में कैदी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां ट्रक की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। यह हादसा घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट से कोरथु जाने वाली मुख्य सड़क पर हुआ। घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने दरभंगा कुशेश्वर-स्थान मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाएं। मृत बच्चे की पहचान जमीर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही धनश्यामपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर सड़क जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने कहा, वह मजदूरी करते हैं। किसी ने कहा कि बेटा ट्रक की चपेट में आ गया। जब मैं घटनास्थल पहुंचा तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। 

मामले पर जानकारी देते हुए घनश्यामपुर के थानाध्यक्ष ने बताया, ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद से ग्रामीणों में आक्रोश था। हालांकि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम को खुलवाया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बेगूसराय में कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई

बेगूसराय में कैदी की अस्पताल में मौत - फोटो : अमर उजाला
बेगूसराय स्थित मंडल कारा में बंद कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी के पहचान बखरी थाना क्षेत्र के बैरवा गांव के रहने वाले कमलेश्वरी सदा के रूप में हुई। परिजनों ने कहा, आरोपी अपने बेटे की हत्या के मामले में दो माह से जेल में बंद था, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। 

तबीयत खराब होते ही जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन ने लापरवाही दिखाई, जिसके कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने परिजनों को किसी भी तरह की सही जानकारी नहीं दी। हमें आज पता चला कि इलाज के दौरान कमलेश्वरी सदा की मौत हो गई। 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें, आरोपी ने अपने पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी थी। जिसके बाद शव को बहियार में छुपा दिया था। पकड़े जाने के बाद से ही आरोपी जेल में बंद था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें