फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय बाल गृह से पांच किशोर फरार, पीछे का दरवाजा तोड़कर भागे पांच; अब तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 29 Jul 2024 09:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

पुलिस का कहना है कि बाल गृह से पांच किशोर के भागने की सूचना मिली है। इनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन
बेगूसराय पुलिस जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बाल गृह से पांच बाल बंदी (किशोर) फरार हो गए हैं। पांचों बाल गृह के पीछे का दरवाजा तोड़कर भाग निकले। सुबह गिनती के दौरान पांच अनुपस्थित पाए गए तो तो बाल गृह में हड़कंप मच गया। बाल गृह प्रशासन ने फौरन पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही पांचों के परिजनों से भी जानकारी ले रही है। पुलिस का कहना है कि बाल गृह से पांच किशोर के भागने की सूचना मिली है। इनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन


कूदने की आवाज आई तो पता चला लोगों को
स्थानीय लोगों ने बताया है कि रविवार की रात तकरीबन 12:00 बजे पीछे से कूदने की आवाज आई तो पता चला कि इस बालगृह में रह रहे पांच लड़का पीछे के दरवाजे को तोड़कर फरार हो गया है। उन्होंने बताया है कि इस घटना की सूचना वहां पर आ रहा है गार्ड को दिया गया। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन किया गया है लेकिन अभी तक किसी का आता पता नहीं चल सका है। इधर, बाल गृह के पदाधिकारी कुछ भी बताने से बस्ती नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें