फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : उप मुख्यमंत्री के क्षेत्र में जमकर गरजी बंदूकें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Wed, 13 Dec 2023 03:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिन दहाड़े लोग फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह वीडियो उप मुख्यमंत्री के क्षेत्र का है जहां जमीन कब्जा करने के लिए फायरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर फायरिंग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के क्षेत्र में जमकर फायरिंग हुई है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष जमीन पर पहुंचकर अचानक फायरिंग करने लगा, जिससे कुछ देर तक वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला को शांत कराया। घटना रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर की है। अब उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जमीन कब्जा करने के क्रम में की गई फायरिंग 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि गौरी शंकर राय और मुनि लाल राय के बीच एक कट्ठा जमीन का विवाद था। दरअसल मुनिलाल अपनी पुश्तैनी जमीन पर खेती करता था जबकि गौरी शंकर राय सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसपर खेती करता था। इसी क्रम में गौरी शंकर राय ने मुनि राय की जमीन को जोत लिया। जब मुनि राय ने इसका विरोध किया तब गौरी शंकर राय अपने सहयोगियों के साथ आकर राइफल और देसी कट्टा से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। फायरिंग होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।

वीडियो वायरल 
जमीन कब्ज़ा करने को लेकर जब फायरिंग होने लगी उसी समय किसी ने गोलियां चलाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और फिर उसे वायरल कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। इस संबंध में अमरनाथ राय का कहना है कि गौरीशंकर राय बिहार सरकार के लगभग 50 कट्ठा से अधिक जमीन पर कब्जा किए हुए है। अब वह हमारे निजी जमीन को भी कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि दर्जन भर राउंड फायरिंग की गई है लेकिन रुस्तमपुर थाने की पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस विडियो को देखने के बाद मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें