फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी, युवती समेत दो की मौत, गांव में तनाव

Sun, 06 Jul 2025 11:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांलदा

सार

घटना से गांव में तनाव के हालात हैं, स्थानीय पुलिस कैंप कर रही है। दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
बच्चों के विवाद ने लिया बड़ा रूप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार जिले के नालंदा में दो पक्षों के बीच रविवार शाम को जमकर गोलीबारी हुई। घटना में युवती समेत दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान ओमप्रकाश पासवान की पुत्री (22) अन्नू कुमारी और संतोष पासवान का पुत्र (24) हिमांशु कुमार के रूप में की गई है। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव का है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुहर्रम पर उपद्रव, कटिहार में इंटरनेट बंद; दरभंगा में दरोगा को चाकू मारा; और कहां-क्या हुआ, जानें

घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि किसी बात को लेकर बच्चों के बीच शाम को विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान हिमांशु कुमार और अन्नू कुमार गोली लगने से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ में लाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों को सिर में गोली लगी है। मृतक के परिजनों ने मॉडल अस्पताल में व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में इमरजेंसी मरीजों का इलाज नहीं हो पता है और उन्हें रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का बिहार चुनाव से पहले लक्ष्य पर जोरदार निशाना, भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ गवाह लाए

इधर, घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल, घटना से गांव में तनाव के हालात हैं, स्थानीय पुलिस कैंप कर रही है। दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।    


अस्पताल परिसर में रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें