Bihar Police : डॉक्टर के क्लिनिक पर अचानक कुछ अपराधी फायरिंग करने लगे। बम भी फेंका, ये अलग बात है कि फायरिंग करने और बमबाजी से कोई हताहत नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि डॉक्टर पिता-पुत्र में विवाद चल रहा है, तो ऐसा मुमकिन है कि घटना इसी से संबंधित हो।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गया में जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोलाबाजार स्थित डॉ तापेशर कार्डियो डायग्नोस्टिक रिसर्च सेंटर क्लीनिक के ऊपर अज्ञात अपराधियों ने बमबारी और हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना 9 बजे की है। हालांकि हवाई फायरिंग की गई है या क्लीनिक पर फायरिंग की गई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर शेरघाटी थाना एवं शेरघाटी एसपी शैलेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मैगजीन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
क्लिनिक पर अपराधियों ने की बमबारी और फायरिंग
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने एक बम क्लिनिक को टारगेट किया है। यह घटना डाक्टर तापेश्वर और उनके डाक्टर बेटे के बीच चल रही प्रॉपर्टी विवाद की वजह से हुई है। पूर्व में भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। डाक्टर की बहु का कहना है कि घर की लड़ाई आज बमबाजी ओर गोलीबारी तक पहुंचने के पीछे कोई तीसरा है जो बाप-बेटे की लड़ाई का फायदा उठाना चाहता है। बहु ने आरोप लगाया है कि इस घटना में राजेश गुप्ता का हाथ है। हालांकि वह यह भी कह रही है कि पुलिस इस मामले की जांच करे और घटना का खुलासा करे।