फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फोर लेन हाइवे पर सरपट भाग रही थार XUV बनी आग का गोला, चार लोगों ने कूदकर जान बचाई

Wed, 25 Dec 2024 10:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Burning Car : फोर लेन हाइवे पर गाड़ियों की गति बहुत तेज होती है। इसी तेज गति में अचानक थार XUV में ऐसी आग लगी कि देखते ही देखते जीप आग का गोला बन गई। थार में सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
जलती हुई गाड़ी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में अचानक एक्स यू वी थार कार धू-धू कर जलने लगी। आग लगते ही जैसे-तैसे कार में सवार लोग कूदकर अपनी जान बचाई। घटना बेनीबाद थाना क्षेत्र के दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे NH 57 फोर लेन स्थित पीरौछा के पास की है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान कार पूरी तरह जल गई।

विज्ञापन



दरभंगा की ओर जा रही थी कार 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्स यू वी थार कार दरभंगा की ओर जा रही थी, तभी अचानक कार में लग गई। आग को देखते ही उसमें सवार लोग जल्दी-जल्दी कूदकर अपनी जान बचाई। एनएच पर धू-धू कर जलती कार को देखकर लोग अपने -अपने वाहन को रोकने लगे। लोगों ने बताया कि आग को बुझाने में अग्निशमन की टीम को एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
इस संबंध में बेनीबाद थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे NH 57 फोर लेन स्थित पीरौछा के पास एक कार में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंच गई। फिर कुछ ही देर के बाद घटनास्थल पर अग्निशमन की टीम भी पहुंच गई। फिर अग्निशमन की टीम ने तत्परता से आग पर काबू पाने में लग गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कार में बैठे लोग किसी तरह कार से बाहर निकल पाए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें