आग पर काबू पाने में जुटी टीम।
- फोटो : अमर उजाला
रसोई गैस से लगी आग
स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।
आग में झुलसे लोगों को पीएमसीएच भेजा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
अब तक 30-35 लोगों को होटल से बाहर निकाला गया
फायर ब्रिगेड की टीम की मानें तो अब तक 30-35 लोगों को होटल से बाहर निकाला गया है। आग इतनी प्रचंड है कि लोग अंदर जाने से कतरा रहे हैं। इधर, जिन लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला, उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर छोटे बड़े अग्निशमन के लगभग दर्जन भर गाड़ियां मौजूद हैं। लगातार आग को बुझाने का काम किया जा रहा है। इधर, भीषण आग ने पाल होटल के बगल के दो अन्य होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हवा तेज होने के कारण पाल होटल के दाहिनी तरफ के दोनों होटल भी आग की जद में आ गए। अब तक करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।