लोगों को बाहर निकालती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग, अन्य फ्लोर पर मौजूद लोग फंसे
ग्राउंड फ्लोर पर आग लगने के कारण पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया। ऊपर के फ्लोर पर लोग नाश्ता कर रहे थे। जब तक वह संभल पाते आग की लपटें वहां पहुंच चुकी थी। आग लगने की सूचना के बाद ऊपर फंसे लोग बार-बार छत से लोगों को खुद को बचाने का आग्रह करते हुए जोर-जोर से हल्ला मचाने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्नि दस्ते की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लगभग एक दर्जन लोगों को होटल से बाहर निकाला। होटल में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा का भी सहारा लिया गया। इसमें महिला पुरुष और बच्चे बताई जा रहे हैं। अग्निशमन दस्ते के डीआईजी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि 15 से 20 दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोलिक प्लेटफार्म को भी पूरे दमखम के साथ आग पर काबू पाने में लगाया गया। इससे उन्हें एक बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन दस्ते के कर्मचारी लाइव सूट पहनकर आग पर काबू पाने का प्रयास में जुटे हुए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब तक होटल के अंदर फंसे लगभग 25 से 30 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकल गया है।