फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha : पवन सिंह ने किया रोड शो, मनोज तिवारी ने कहा- पवन राष्ट्रवादी, रास्ता भटक गए हैं

Wed, 24 Apr 2024 08:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar : हमने उनको आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने ही मना कर दिया। वह भी मेरे भाई हैं और राष्ट्रवादी हैं। मुझे ऐसा लगता है कि वह रास्ता भटक गए हैं इसलिए हम उनसे बात करने की कोशिश करेंगे कि वह राष्ट्र के विकास में अपना सहयोग दें। 
विज्ञापन
भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी के पावर स्टार, सिंगर और काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह ने जन आर्शीवाद यात्रा के दूसरे दिन औरंगाबाद जिले में रोड शो कर जनता से आर्शीवाद मांगा। यह रोड शो काराकाट लोकसभा क्षेत्र के ओबरा, दाउदनगर, हसपुरा और गोह में किया गया। रोड शो के दौरान पवन सिंह ने जनता से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने उन्होंने कहा कि हर बेटे की चाहत होती है, अपनी मिट्टी से लगाव रखने की और काराकाट की जनता मुझे ऐसा प्यार और अपना आशीर्वाद भी दे रही है। ओबरा से रोड शो करते हुए पवन सिंह खरांटी, अतरौली सदीपुर डिहरी, उब मोड़, भरूब मोड़, अरंडा और  जिनोरिया होते दाउदनगर पहुंचे।

विज्ञापन


 

समर्थकों से घिरे पवन सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
प्रशंसकों ने किया भव्य स्वागत 
औरंगाबाद रोड में उनके समर्थकों एवं फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। जेसीबी से उनपर फूल बरसाए। उन्होंने आम जनता का अभिवादन किया। भखरुआं मोड़ से पटना रोड होते हुए शमशेरनगर, ठाकुर बिगहा, अरई, कनाप होते वे हसपुरा के लिए रवाना हो गए। वही रोड शो करते हसपुरा पहुंचने पर पावर स्टार पवन सिंह का समर्थकों ने स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हे फुल माला से लाद कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय गायक महासंघ के मो. एकलाख खां ने हसपुरा में पावर स्टार पवन सिंह की अगवानी की। उन्होंने हसपुरा में रोड शो के माध्यम से अपना चुनावी संदेश दिया हैं।पवन सिंह जैसे ही हसपुरा बाजार के पटेल चौक पर पहुंचे, वैसे ही समर्थकों ने पवन भईया जिंदाबाद का नारा लगा कर उनमें जोश भर दिया।

आप सबों के भरोसे ही काराकाट लोकसभा क्षेत्र में आया हुं
पवन सिंह ने समर्थकों को अभिवादन करते हुए कहा कि आप सबों के भरोसे ही मैं काराकाट लोकसभा क्षेत्र में आया हुं। उन्होंने लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद मेन बाजार स्थित मां दुर्गा के मंदिर में पूजा की। जिस तरह भीड़ पावर स्टार पवन सिंह को देखने के लिए लालायित थी, उस हिसाब से पुलिस नगन्य देखी गई। बाजार के बाहर एक निजी मैरेज हॉल में कुछ समय के लिए पवन सिंह रूके और फिर वह पचरूखिया के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वे देवहरा होते हुए गोह पहुंचें, जहां रोड शो के दौरान जनता से आर्शीवाद मांगा।
विज्ञापन

मनोज तिवारी, - फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह राष्ट्रवादी व्यक्ति हैं, रास्ता भटक गए हैं
भाजपा नेता और अभिनेता मनोज तिवारी पटना पहुंचे। काराकाट से पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि पवन सिंह राष्ट्रवादी व्यक्ति हैं, मैं उनसे बात करुंगा। उन्होंने कहा कि हमने उनको आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने ही मना कर दिया। मनोज तिवारी ने कहा कि वह भी मेरे भाई हैं और राष्ट्रवादी हैं। मुझे ऐसा लगता है कि वह रास्ता भटक गए हैं इसलिए हम उनसे बात करने की कोशिश करेंगे कि वह राष्ट्र के विकास में अपना सहयोग दें। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें