फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग में झुलसे दो बच्चों समेत 11 लोग; अस्पताल में चल रहा इलाज

Thu, 02 Jan 2025 09:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ईंट भट्टे पर खाना बन रहा था। उसी के करीब कुछ मजदूर अलाव जलाकर बैठे थे। इस विस्फोट में आग ताप रहे मजदूर भी लपेटे में आ गये और झुलस गए। घटना के बाद चिमनी पर चीख-पुकार मच गयी।
विज्ञापन
आगलगी के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव स्थित चिमनी पर मजदूरों द्वारा खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गयी। मजदूर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह नहीं बुझी और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। सिलेंडर फटते ही गैस तेजी से हवा में फैल गयी और आग की लपेटे में 11 लोग आ गये। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


दो बच्चे भी झुलसे, इनकी हालत गंभीर
स्थानीय लोगों ने फौरन दो बच्चों समेत 11 लोगों को इलाज के लिए बरौली अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. आफताब आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ईंट भट्ठा के मालिक ने सदर अस्पताल के बदले सीवान के किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लेकर चले गये।

खाना बनाने के दौरान ऐसा हुआ
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ईंट भट्टे पर खाना बन रहा था। उसी के करीब कुछ मजदूर अलाव जलाकर बैठे थे। इस विस्फोट में आग ताप रहे मजदूर भी लपेटे में आ गये और झुलस गए। आग लगने से चिमनी पर चीख-पुकार मच गयी। झुलसने वालों में नितिन कुमार, अंकित कुमार, अजय राम, सुशील कुमार, सुशील सिंह तथा प्रमिला देवी आदि शामिल हैं। इनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। बाकी करीब आधा दर्जन घायलों का इलाज अलग अलग-जगह पर कराया गया।  इस मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनोद यादव ने बताया की सभी को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें