फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बदल गया पटना के विद्यालयों का समय, डीएम ने जारी किये आदेश; जानिए अब क्या है टाइमिंग

Wed, 01 Jan 2025 11:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Temprature : गुरुवार से सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। यह बदलाव बढ़ते ठंड और कम होते तापमान की वजह से किया गया है। जानिए अब क्या होगा विद्यालय संचालन का समय।
विज्ञापन
पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ते ठंढ और कम तापमान को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने गुरूवार से सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के समय सारणी में परिवर्तन किया है। नये आदेश के अनुसार विद्यालय का समय सुबह 9 बजे के बाद और शाम के 4:00 बजे के पहले तक ही संचालित किये जाएंगे। यह आदेश पटना जिले में 2 जनवरी से 6 जनवरी तक प्रभावी  रहेगा।

विज्ञापन


इस वजह से बदल गया अब स्कूल का समय 
इस संबंध में पटना के डीएम जिला दंडाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि पटना में अधिक ठंड और विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए इसको देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों ( फ्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित ) में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 9:00 बजे से पहले और अपराह्न 4:00 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आदेश जारी करते हुए कहा कि इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। जारी किये पत्र के अनुसार प्री बोर्ड या बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं या परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। यह आदेश पटना जिले में 2 जनवरी से 6 जनवरी तक प्रभावी  रहेगा।
विज्ञापन


                          
                                     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें