कई अधिवक्ताओं के चेंबर और फाइल जलकर हुए राख
आगलगी के संबंध में सीढ़ी घाट मोहल्ला निवासी अधिवक्ता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि अगलगी की जानकारी उन्हें फोन पर मिली। उन्होंने बताया कि जैसे ही मुझे घटना की जानकारी मिली, मैं भागा-भागा कोर्ट पहुंचा, लेकिन तब तक उनका चैंबर, फाइल, कुर्सी, टेबुल, पंखा, पोशाक समेत लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने बताया कि आग लगने की इस घटना में अधिवक्ता रेणु कुमारी, अभिमन्यु भारद्वाज, मुकेश कुमार, मो अशरफ, नीरज राय समेत अन्य अधिवक्ताओं के चेंबर और उसमें रखे फाइल, केस के कागजात व अन्य सामान जलकर खाक हो गये।